पहले चरण का मतदान सपंन्न: हिंसा के बावजूद बंगाल में पड़े सबसे अधिक वोट, बिहार में वोटिंग परसेंटेज गिरा, ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

हिंसा के बावजूद बंगाल में पड़े सबसे अधिक वोट, बिहार में वोटिंग परसेंटेज गिरा, ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
  • पहले चरण का मतदान हुआ समाप्त
  • बिहार में सभी राज्यों के मुकाबले कम पड़े वोट
  • पश्चिम बंगाल में वोटर्स का उत्साह वोटिंग परसेंटेज पर दिखा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार शाम 7 बजे समाप्त हो गई। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश सहित कुल 102 सीटों पर कुल 59.71 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें 1625 से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे। ऐसे में अब इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में शुक्रवार को चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटना भी सामने आई। हालांकि, इसका असर वोटिंग पर नहीं पड़ा। पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर पहले चरण में सबसे अधिक मतदान हुए हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में हिंसा के बावजूद भी राज्य में कुल 77.57 फीसदी वोट डाले गए। वहीं, बिहार में चार सीट पर मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। बिहार में केवल 46.32 मतदान हुए हैं।

राज्य के हिसाब से मतदान प्रतिशत

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 56.87

अरुणाचल प्रदेश - 63.27

असम - 70.77

बिहार - 46.32

छत्तीसगढ़ - 63.41

जम्मू और कश्मीर - 65.08

लक्षद्वीप - 59.02

मध्य प्रदेश - 63.25

महाराष्ट्र - 54.85

मणिपुर - 67.49

मेघालय - 69.91

मिजोरम - 52.62

नागालैंड - 55.72

पुडुचेरी - 72.84

राजस्थान - 50.27

सिक्किम - 67.58

तमिलनाडु - 62.02

त्रिपुरा - 76.10

उत्तरप्रदेश - 57.54

उत्तराखंड - 53.56

पश्चिम बंगाल - 77.57

102 लोकसभा सीटों पर इतना फीसदी हुआ मतदान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 56.87

अरुणाचल प्रदेश पूर्व - 64.48

अरुणाचल प्रदेश पश्चिम - 62.69

डिब्रूगढ़ - 70.65

जोरहट - 76.20

काजीरंगा - 68.90

लखीमपुर - 68.34

सोनितपुर - 69.84

औरंगाबाद - 49.95

गया - 48.54

जमुई - 47.09

नवादा - 40.20

बस्तर - 63.41

उधमपुर - 65.08

लक्षद्वीप - 59.02

बालाघाट - 71.08

छिंदवाड़ा - 73.85

जबलपुर - 56.74

मंडला - 68.31

शहडोल - 59.91

सीधी - 51.24

भंडारा - गोंदिया - 56.87

चंद्रपुर - 55.11

गढ़चिरौली - चिमूर -64.95

नागपुर - 47.91

रामटेक - 42.38

भीतरी मणिपुर - 71.90

बाहरी मणिपुर - 61.12

शिलांग - 70.26

तुरा - 69.31

मिजोरम - 52.91

नागालैंड - 55.85

पुडुचेरी - 72.84

अलवर - 53.31

भरतपुर - 45.48

बीकानेर - 48.87

चूरू - 56.52

दौसा - 45.63

गंगानगर - 60.29

जयपुर - 56.57

जयपुर ग्रामीण - 48.67

झुंझुनू - 44.97

करौली-धौलपुर - 42.53

नागौर - 49.92

सीकर - 48.85

सिक्किम - 68.06

अराक्कोनम - 64.80

अरणी - 65.74

चेन्नई सेंट्रल - 46.35

चेन्नई उत्तर - 48.42

चेन्नई दक्षिण - 47.60

चिदम्बरम - 69.32

कोयंबटूर - 58.36

कुड्डालोर - 63.92

धर्मपुरी - 66.56

डिंडीगुल - 64.80

इरोड - 65.13

कल्लाकुरिची -72.43

कांचीपुरम - 65.33

कन्याकुमारी - 57.52

करूर - 71.97

कृष्णागिरी - 64.24

मदुरै - 56.12

मयिलादुथुराई - 61.93

नागपट्टिनम - 62.17

नामक्कल - 71.44

नीलगिरी - 64.31

पेरम्बलूर - 70.87

पोलाची - 64.47

रामनाथपुरम - 63.35

सलेम - 72.20

शिवगंगा - 56.92

श्रीपेरंबदूर - 50.04

तेनकासी - 61.67

तंजावुर - 61.46

थेनी - 64.72

थूथुक्कुडी - 59.96

तिरुचिरापल्ली - 59.75

तिरुनेलवेली - 58.39

तिरुप्पुर - 64.95

तिरुवल्लुर - 57.90

तिरुवन्नमलाई - 66.41

वेल्लोर - 62.01

विलुप्पुरम - 66.62

विरुधुनगर - 63.59

त्रिपुरा पश्चिम - 76.10

बिजनोर - 54.68

कैराना - 58.68

मुरादाबाद - 57.65

मुजफ्फरनगर - 54.91

नगीना - 58.05

पीलीभीत - 60.23

रामपुर - 52.42

सहारनपुर - 63.29

अल्मोडा - 44.53

गढ़वाल - 48.79

हरिद्वार - 59.01

नैनीताल-उधमसिंह नगर -59.36

टिहरी गढ़वाल - 51.01

अलीपुरद्वार - 75.54

कूचबिहार - 77.73

जलपाईगुड़ी - 79.33

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश चुनाव का हाल

शुक्रवार को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए। जहां चुनाव खत्म होने तक सिक्किम विधासभा चुनाव में 67. 95 और अरुणाचल प्रदेश के विधासभा चुनाव में 65.78 फीसदी मतदान हुए।

Created On :   19 April 2024 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story