लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का करीबी सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

बिहार में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का करीबी सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
  • राजद खेमे में मचा हड़कंप
  • बालू कारोबार से जुड़े सुभाष यादव
  • 2019 में झारखंड की चतरा लोकसभा क्षेत्र से लड़े थे चुनाव

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने उसे न्यायालय में पेश किया, अदालत से सुभाष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। बीते दिन शनिवार सुबह से रात तक सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी कार्रवाई चल रही थी। छापेमारी में करीब दो करोड़ कैश बरामद और जमीन से जुड़े कई कागजात बरामद हुए थे। सुभाष यादव ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक हैं। उन पर बालू के अवैध कारोबार करने का आरोप है।

आपको बता दें राजद ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बालू कारोबार से जुड़े सुभाष यादव को झारखंड के चतरा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि चुनाव में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। चुनाव से एक साल पहले यानी 2018 में इनकम टैक्स ने दिल्ली, धनबाद और पटना समेत सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापे मारे।

ईडी की टीम ने जांच के बाद सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। ईडी की ओर से भी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी।

अवैध बालू कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिलने के बाद जांच में पुष्टि करने के बाद ईडी ने सुभाष यादव के पटना के दानापुर, तकिया इलाके समेत आठ ठिकानों पर रेड मारी थी। रेड में जांच एजेंसी को भारी कैश और जमीन के कागज मिलें। टीम को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाना पड़ा था। इसके बाद मध्य रात्रि को सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी टीम सुभाष यादव को बेऊर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Created On :   10 March 2024 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story