शराब घोटाला मामला: दिल्ली से पंजाब पहुंची ED की टीम, AAP विधायक के घर छापेमारी, 550 करोड़ रुपये के गबन का आरोप

दिल्ली से पंजाब पहुंची ED की टीम, AAP विधायक के घर छापेमारी, 550 करोड़ रुपये के गबन का आरोप
  • आप विधायक पर ईडी का शिकंजा
  • 550 करोड़ रुपये के गबन का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी मामले में राजधानी से पंजाब तक प्रवर्तन निदेशालय पहुंच चुकी है। पंजाब के मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर ईडी ने छापेमारी की है। कुलवंत सिहं के कार्यालय में भी ईडी ने दबिश दी है। खबरें हैं कि, ईडी की टीम अभी भी उनके आवास और दफ्तर में तलाशी ले रही है। जानकारी ये भी है कि, जांच एजेंसी अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में शराब डीलरों के खिलाफ एक्शन लेनी की तैयारी में है। साथ ही आप विधायक कुलवंत सिंह के घर ईडी अहम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

जांच एजेंसी की ओर से अभी तक अधिकारिक रूप से ये नहीं बताया गया है कि ये छापेमारी क्यों की जा रही है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि, यह मामला शराब घोटाले से ही जुड़ा है। हाल ही में आप विधायक कुलवंत सिंह पर पर्यावरण मंजूरी मामले में आरोप लग चुका है। जिसे लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान सिंह को चिट्टी लिखी थी। उन्होंने मान से कहा था कि, सिंह नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। आपके विधायक रियल एस्टेट का कारोबार कर रहे हैं, जिस पर लगाम कसने की जरूरत है।

550 करोड़ का आरोप

कुलवंत सिंह पर छापा पड़ते ही दिल्ली से पंजाब तक सियात गरमा गई है। बिक्रम जीत सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि, पंजाब में 550 करोड़ रुपये का शराब घोटाल हुआ है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, दिल्ली और पंजाब के शराब घोटाले में आप विधायक कुलवंत सिंह पर ईडी ने छापेमारी की है। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन करने के बाद अब ईडी ने इस शराब घोटाले के पंजाब लिंक पर काम करना शुरू कर दिया है। रुपये उजागर करने के लिए यह कवायद जरूरी है। पंजाब एक्साइज घोटाले में 550 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें सीएम भगवंत मान, हरपाल चीमा मुख्य दोषी हैं और मुख्य लाभार्थी आम आदमी पार्टी है।

केजरीवाल से भी होगी पूछताछ

बीते दिन ही आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए 2 नवंबर को बुलाया है। इसी मामले में आप के दो वरिष्ठ नेता जांच एजेंसियों के हिरासत में हैं। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद हाल ही में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी गिरफ्तार हुए थे। अब इसी मामले में ईडी पंजाब में दबिश तो केजरीवाल से पूछताछ करने के लिए सवालों की सूची तैयार कर रही है।

Created On :   31 Oct 2023 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story