Exit Poll 2023: MP, राजस्थान और छत्तसीगढ़ में नहीं बदलेगी सरकार, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे

MP, राजस्थान और छत्तसीगढ़ में नहीं बदलेगी सरकार, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे
  • पांच राज्यो में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
  • 3 दिसंबर को आएंगे चुनावी नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तसीगढ़, मिजोरम और तेलंगाना इन सभी पांच राज्यों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब से कुछ ही देर बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, फाइनल नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

हिंदी भाषी बेल्ट में बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं, तेलंगाना में बीआरएस बनाम कांग्रेस की लड़ाई है। इसके अलावा मिजोरम में एमएनएफ बनाम कांग्रेस की लड़ाई है।

किस राज्य में किसकी सरकार?

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। साथ ही, छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। वहीं, मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। इधर, तेलंगाना में सीएम केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस की सरकार है। इसके अलावा मिजोरम में सीएम जोरमथंगा के नेतृत्व में एमएनएफ सत्ता में है।

Live Updates

  • 30 Nov 2023 2:17 PM GMT

    मध्य प्रदेश में बीजेपी की वापसी!

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। 

    मध्य प्रदेश कुल सीट- 230

    बहुमत-116

    बीजेपी- 140-162

    कांग्रेस- 68-90

    अन्य- 0-3

  • 30 Nov 2023 2:06 PM GMT

    राजस्थान में Polstrat एग्जिट पोल का क्या है कहना?

    टीवी9-Polstrat एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में एक बार फिर रोटी पलट चुनाव साबित हो सकता है। 

    राजस्थान कुल सीट-199

    बहुमत-100

     बीजेपी- 100-110

    कांग्रेस-  90-100

    अन्य- 5-15 

  • 30 Nov 2023 2:03 PM GMT

    सी वोटर एग्जिट पोल ने राजस्थान में बनाई बीजेपी की सरकार

    एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी की सरकार बन सकती है। 

    राजस्थान कुल सीट- 199

    बहुमत- 100

    स्रोत- सी वोटर

    कांग्रेस-71-91

    बीजेपी-94-114

    अन्य -9-19

    वोट प्रतिशत के हिसाब से

    कांग्रेस-41%

    बीजेपी-45%

    अन्य-14%

  • 30 Nov 2023 1:50 PM GMT

    हिंदी भाषी बेल्ट पर भास्कर का एग्जिट पोल

    दैनिक भास्कर एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

    राजस्थान कुल सीट 200

    बहुमत-101

    बीजेपी- 98-105

    कांग्रेस- 85-95

    अन्य-10-15

    मध्य प्रदेश में किसकी सरकार?

    दैनिक भास्कर एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

    मध्य प्रदेश कुल सीट-230

    बहुमत-116

    बीजेपी- 95-115

    कांग्रेस- 105-120

    अन्य- 0-15

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार रिपीट?

    दैनिक भास्कर एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तसीगढ़ में कांग्रेस सरकार की रिपीट हो सकती है।

    छत्तीसगढ़ कुल सीट- 90

    बहुमत-46

    बीजेपी- 35-45

    कांग्रेस- 45-55

    अन्य- 0-10

  • 30 Nov 2023 1:39 PM GMT

    राजस्थान में कांग्रेस की सरकार?

    न्यूज18-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी रहेगी।

    राजस्थान कुल सीट-200

    बहुमत-101 

    बीजेपी: 62-85 सीटें

    कांग्रेस: 100-122 सीटें

    अन्य: 14-15 सीटें

  • 30 Nov 2023 1:36 PM GMT

    मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा?

    इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा बन सकती है। इंडिया टीवी एग्जिट पोल के अनुसार एमएनएफ को 14-18, कांग्रेस को 8-10, जेडपीएम को 12-16, बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती है। वहीं, अन्य के खाते में 0 सीटें मिलने का अनुमान है।

    मिजोरम कुल सीट-40

    बहुमत-21

    एमएनएफ- 14-18

    कांग्रेस- 8-10

    जेडपीएम - 12-16

    बीजेपी- 0-2

    अन्य- 0 

  • 30 Nov 2023 1:32 PM GMT

    मिजोरम में बनवाई किसकी सरकार?

    एबीपी न्यूज के सी-वोटर EXIT POLL के मुताबिक, मिजोरम में MNF की सरकार बन सकती है। 

    स्रोत- सी वोटर

    मिजोरम कुल सीट- 40

    MNF-15-21

    कांग्रेस- 2-8

    ZPM- 12-18

    अन्य- 0-5

  • 30 Nov 2023 1:30 PM GMT

    टुडेज चाणक्या ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दी बढ़त

    न्यूज24-टुडेज चाणक्या के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपनी सरकार रिपीट कर सकती है। 

    छत्तीसगढ़ कुल सीट-90

    बहुमत-46

    कांग्रेस- 57

    बीजेपी- 33 

  • 30 Nov 2023 1:25 PM GMT

    तेलंगाना में सीएनएक्स एग्जिट पोल ने दी कांग्रेस को बढ़त

    इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। यहां पर कांग्रेस को 63-79 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा 

    तेलंगाना कुल सीट-119

    बहुमत-60

    कांग्रेस- 63-79

    बीआरएस- 31-47

    बीजेपी- 2-4

    एआईएमआईएम- 5-7

    अन्य- 0

  • 30 Nov 2023 1:09 PM GMT

    राजस्थान एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल

    आज तक के एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पोल के मुताबिक, एक बार फिर राज्य में सत्ता बदलने का रिवाज जारी नहीं रहेगा। यहां अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।

    राजस्थान कुल सीट-200

    बहुमत-101

    बीजेपी- 80-100

    कांग्रेस- 86-106

    अन्य- 9-18

    राजस्थान वोट प्रतिशत

    आजतक-एक्सिस माई इंडिया के Exit Poll के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस वोट प्रतिशत के भी मामले में आगे है। 

    बीजेपी-41%

    कांग्रेस-42%

    अन्य-17%

Created On :   30 Nov 2023 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story