हिमाचल प्रदेश: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को सता रहा है क्रॉस वोटिंग का डर, हिमाचल प्रदेश में खतरे में पड़ सकती है सुक्खू सरकार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को सता रहा है क्रॉस वोटिंग का डर, हिमाचल प्रदेश में खतरे में पड़ सकती है सुक्खू सरकार
  • कांग्रेस के 9 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग -सूत्र
  • हिमाचल प्रदेश में 40 कांग्रेस के विधायक
  • थोड़ी देर में आएंगे राज्यसभा चुनाव नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते है। इसके पीछे की मुख्य वजह राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का होना बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर विपक्षी दल के पक्ष में मतदान किया है।

आपको बता दें 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में 40 कांग्रेस के विधायक है, इनमें से 9 विधायकों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं डाले है। राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के सियासी मीनिंग निकाले जाए तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार खतरे में पड़ सकती है। क्योंकि 9 विधायकों विपक्षी दल का समर्थन करते है तो कांग्रेस के पास 31 विधायक बचेंगे। ऐसे में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अल्पमत में आ सकती है।

प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह ने विधायकों की नराजगी की बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि यूपी के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई थी। जहां सपा के आधा दर्जन विधायकों ने इसे अंजाम दिया था। इस पूरे मामले को ऑपरेशन लोटस के रूप में देखा जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने क्रॉस वोटिंग को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। सुक्खू का कहना है कि हमारे पास 40 विधायक हैं। अगर कोई बिका नहीं होगा तो 40 वोट हमारे ही होंगे। अभी कुछ कह नहीं सकते हैं। जो हाथ के निशान पर जीत के आए हैं उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी को ही वोट दिया होगा। शाम को काउंटिंग के बाद ही कुछ बोल सकते हैं। आपको बता दें थोड़ी देर में ही राज्यसभा चुनाव के नतीजे आना शुरु हो जाएगे।

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया गया है। मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। हर्ष महाजन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने यह दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक पार्टी से नराज हैं। महाजन ने क्रॉस वोटिंग की अटकलों को सच्चा बताया।

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बयान ने राज्य में सियासी हलचल मचा दी है। विधायकों की नाराजगी को उन्होंने स्वभाविक बताया। सिंह ने आगे कहा, अगर कुछ ऐसा होता है तो हम स्थिति का सामना करेगें। हमें पता था भाजपा हर बार की तरह धनबल का इस्तेमाल करेगी। लेकिन हम नैया पार लगा लेंगे। प्रतिभा सिंह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

Created On :   27 Feb 2024 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story