लोकसभा चुनाव 2024: हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस प्रत्याशियों का उड़ाया मजाक! कहा- कांग्रेसी जीत भी गए तो तोड़ कर बीजेपी में ले आएंगे

हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस प्रत्याशियों का उड़ाया मजाक! कहा- कांग्रेसी जीत भी गए तो तोड़ कर बीजेपी में ले आएंगे
  • असम के सीएम हिमंत बिस्वा का कांग्रेस पर निशाना
  • आगामी चुनाव में वोटर्स से पार्टी को वोट न देने की कही बात
  • पीएम मोदी की सत्ता में बने रहने का किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में निर्वाचन आयोग ने देश में आगामी लोकसभा चुनाव होना की तारीखों का ऐलान किया था। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव के रिजल्ट को लेकर अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस को सख्त चेतावनी दी है। दरअसल, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने के बाद असम में कांग्रेस के अधिकांश जीते हुए प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेमे में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला है। उन्होंने वोटर्स को मैसेज देत हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देना यानी उसका बर्बाद होना है। बता दें, असम के सीएम राज्य के करिमगंज जिले में अभियान को शुरु करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया था।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम ने आगे कहा, "सवाल यह है कि क्या कांग्रेस का कोई उम्मीदवार कांग्रेस में रहेगा या नहीं। अब कोई भी कांग्रेस में नहीं रहना चाहता... हर कोई बीजेपी में जाना चाहता है। इस बार अगर मैं सारे कांग्रेसी उम्मीदवारों को (भाजपा में) ले आया... तो फिर कांग्रेस को वोट देने से क्या फायदा?" वहीं, सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, " कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट दे कर अपना वोट बर्बाद न कीजिए। जो भी कांग्रेसी गलती से जीत भी जाएंगे, वह इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।"

पीएम मोदी को दिया श्रेय

इसे लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने सारा क्रेडिट पीएम मोदी को दिया है। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने पीएम को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि, "प्रधानमंत्री सूर्य हैं, और हम चंद्रमा हैं।" असम के सीएम ने कांग्रेस के सभी नेता का अपना बताने की बात कही। उन्होंने कहा, " विपक्ष के सभी नेता हमारें हैं...अगर हम बुलवाएंगे, तो वे हमारे साथ जुड़ जाएंगे।" इसके अलावा उन्होंने कहा, "मोदीजी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। इसको लेकर तो कोई सवाल ही नहीं है कि 'अल्पसंख्यक' और 'बहुसंख्यक' कौन है। यहां केवल 'सबका साथ सबका विकास' होगा। कोई विरोध नहीं है। वे (विपक्षी नेता) हमारे हैं और अगर हम बुलाएंगे तो वे हमारे साथ जुड़ेंगे।"

Created On :   19 March 2024 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story