कर्नाटक: जद(एस) ने पूर्व कर्नाटक इकाई प्रमुख इब्राहिम, केरल के नेता नानू को पार्टी से निकाला

जद(एस) ने पूर्व कर्नाटक इकाई प्रमुख इब्राहिम, केरल के नेता नानू को पार्टी से निकाला
  • जद(एस) ने पूर्व कर्नाटक इकाई प्रमुख इब्राहिम को पार्टी से निकाला
  • इनके अलावा केरल के नेता नानू को भी पार्टी से निकाला

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। जद(एस) की कर्नाटक इकाई के पूर्व अध्यक्ष सी.एम. इब्राहिम और केरल से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.के. नानू को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने शनिवार को यह घोषणा की। यहां शनिवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद एक मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवेगौड़ा ने दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर करने के फैसले की घोषणा की।

देवेगौड़ा ने कहा, "इब्राहिम ने पार्टी के लाभ के लिए लिए गए फैसले का विरोध किया था और पार्टी नेताओं के खिलाफ बदनामी फैलाई थी। उनके कारण पार्टी के हित को खतरा था। इसलिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके निष्कासन पर सहमति बनी।" मांड्या जिला जद (एस) के अध्यक्ष डी. रमेश और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख पुनीथ कुमार सिंह ने इब्राहिम और नानू को निष्कासित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। बैठक में पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।

इब्राहिम ने जद (एस) के भाजपा के साथ गठबंधन करने की बात पर देवेगौड़ा परिवार को चुनौती दी थी। उन्होंने देवेगौड़ा को यह कहकर चेतावनी भी दी थी कि कर्नाटक में जद(एस) के 19 में से 12 विधायक उनके संपर्क में हैं। इब्राहिम ने यह भी कहा था कि अगर देवेगौड़ा ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो वह और उनके समर्थक अपना फैसला खुद लेंगे। उधर, इब्राहिम 11 दिसंबर को राज्यव्यापी दौरे पर निकलने वाले हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Dec 2023 3:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story