Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: एमपी के मंडला दौरे पर अमित शाह, पार्टी के 'जन आशीर्वाद यात्रा' को दिखाया हरी झंडी

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: एमपी के मंडला दौरे पर अमित शाह, पार्टी के जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाया हरी झंडी
  • मंडला में अमित शाह
  • जन आशिर्वाद यात्रा को दिखाया हरी झंडी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के मंडला जिले पहुंचे थे। जहां उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित 'जन आशीर्वाद यात्रा' को हरी झंडी दिखाया। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शाह के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और भूपेंद्र यादव जैसे बड़े नेताओं ने मंच साझा किया।

इस खास मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, विकास और जन कल्याण के किए कार्यों के आधार पर हम जनता का आशीर्वाद लेने इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। पार्टी के दिग्गज नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस यात्रा को लेकर कहा कि, रानी दुर्गावती, रघुनाथ शाह, शंकर शाह की पवन भूमि से भाजपा की प्रदेश में तीसरी जन आशिर्वाद यात्रा शुरू हो रही है। इस धरती पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री आए। जिससे पार्टी की इस यात्रा को आशीर्वाद मिलेगा।

कांग्रेस पर शाह का वार

अमित शाह ने आगे कहा कि, कांग्रेस की यूपीए सरकार और कमलनाथ की सरकार के घोटालों को याद करें। आप तय कीजिए की आप को घोटालेबाज कांग्रेस सरकार चाहिए,, या फिर देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाली, आपका और आपके सम्मान का खयाल रखने वाली बीजेपी सरकार चाहिए। आप के पास पहुंच रहे हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं और भाजपा की इस यात्रा को अपना आशीर्वाद देकर प्रदेश और देश में बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनाइए।

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले 20 साल में इस प्रदेश को बेमिसाल बनाया। मां नर्मदा को नमन। मां नर्मदा मध्यप्रदेश के साथ गुजरात राज्य के लिए भी जीवन दायनीहै। शंकर शाह रघुनाथ शाह से मेरे जीवन को भी प्रेरणा मिली है। शिवराज का आभार जो उन्होंने जबलपुर में उन्होंने स्मारक बनाने का काम शुरू कराया। शिवराज के नेतृत्व में ये आदिवासी जिला मंडला पूर्ण साक्षर बना।

शाह ने दिग्विजय सिंह का कार्यकाल याद करते हुए कहा कि आज देखिए, भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य बना दिया। आदिवासियों के लिए पैसा कानून लागू कराया। सबको साथ लेकर आगे बढ़े। सबका विकास किया। कांग्रेस देश के खजाने पर अल्पसंख्यकों का अधिकार मानती थी और देती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों का खजाने पर पहला अधिकार माना और दिया। जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत कराई। यूपीए के समय आदिवासियों के लिए सालाना 24 हजार करोड़ मिलता था , प्रधान मंत्री मोदी ने इनके लिए 1 लाख 19 हजार का बजट दिया। राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू जी को बैठाकर इस समाज का सम्मान बढ़ाया।

किसानों को सम्मान निधि, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का इलाज, 5 किलों अनाज हर माह मुफ्त दे रहे। मध्यप्रदेश के 1 करोड़ 26 लाख लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर ले कर आए। जनाशिर्वाद यात्रा 210 विधान सभा क्षेत्रों में जाएगी। कामानाथ और दिग्विजय ध्यान से सुनिए और देखिएगा , प्रधानमंत्री की उपस्थिति में जब भोपाल में इस यात्रा का समापन होगा तो उसी दिन तय हो जायेगा की मध्यप्रदेश में 150 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ रहा है।

अमित शाह बोल रहे

अमित शाह ने कमल फूल की सरकार बनवाने का सांकल दिलवाया।

कांग्रेस पर बरसे सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहा ने इस खास मौके पर कहा कि, गृहमंत्री शाह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 समाप्त कराई। सुबह बारिश होना शुभ रहा। मानसून कमजोर रहा। लेकिन प्रदेश की किसान चिंता ना करें, भाजपा उनके साथ खड़ी है। जल्द मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन होगा। जमीन की अड़चन दूर हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शंकर शाह, रघुनाथ शाह और रानी दुर्गावती का गौरव बढ़ा रही है।

शिवराज ने आगे कहा कि, आज आपको जो मिल रहा है। मकान, सम्मान सब भाजपा दे रही है। कांग्रेस ने क्या किया। किसानों की सूची ही दिल्ली नहीं भेजी। हमने 80 लाख किसानों को सम्मान निधि दिलवाई। लड़की बहनों का बीजेपी ने ख्याल रखा, कांग्रेस ने नहीं। प्रधानमंत्री ने गैस की टंकी के दाम भी काम कर दिए। 30 लाख से ज्यादा लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला। भाजपा और हम आप के आशीर्वाद के हकदार हैं और वो आशीर्वाद लेने आप के पास आए हैं। पूरा और भरपूर आशीर्वाद दें, पिछली बार की तरह थोड़ी सी भी गड़बड़ ना हो पाए।

Created On :   5 Sep 2023 8:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story