विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भविष्यवाणी, बताया मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी पार्टी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भविष्यवाणी, बताया मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी पार्टी?
  • एमपी में 17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
  • 3 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जिसको देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टिया धुंआधार चुनाव प्रचार कर रही हैं ताकि अपने चिर प्रतिद्वंदी को चुनावी नतीजों में मात दी जा सके। इसी का ख्याल रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी 14 नवंबर को विदिशा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कांग्रेस नेता ने एमपी में कितनी सीटें पार्टी जीतने जा रही है इसे लेकर बड़ा बयान दिया और इसे लिखित में देने को भी तैयार दिखे।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल में बीजेपी को मार कर भगाया है। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी को प्यार से मार कर भगाना है। हमलोग अहिंसा के सिपाही हैं किसी को मारते नहीं हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है।" राहुल ने जनसभा में आगे कहा, "मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट देने जा रही है। आप लिखकर रख लो। मध्य प्रदेश, में मेरा काफी दौरा लगा है। एमएलए को खरीद कर मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार का चोरी किया गया था। कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। एक भी कारखाना मोदी जी शाह जी और शिवराज जी ने नहीं खोला है।"

एमपी की जनता को बीजेपी ने दिया धोखा- राहुल

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज से पांच साल पहले प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को सरकार चलाने के लिए चुना था। लेकिन बीजेपी के नेता नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान और अमित शाह ने मिलकर विधायक खरीद लिए और चुनी हुई सरकार को गिरा दी। बीजेपी ने कांग्रेस की सरकार चुरा ली। राहुल ने लोगों से कहा कि, करोड़ों रुपये देकर कांग्रेस पार्टी के विधायकों को खरीदा जो आपके फैसले , आपके दिल की आवाज थी। एमपी की जनता को इन्होंने धोखा दिया गया।

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे?

एमपी में विधानसभा की सीटें 230 हैं। जिस पर चुनाव 17 नवंबर को होने जा रहे हैं जबकि इसके नतीजे 3 दिसंबर को धोषित किए जाएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस बार का चुनाव जबरदस्त होने जा रहा है। कांग्रेस-बीजेपी में नेक टू नेक फाइट बताई जा रही है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि एमपी की सत्ता में किस पार्टी का कब्जा होता है।

Created On :   14 Nov 2023 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story