हरियाणा में सोनीपत की एक मस्जिद पर झंडा फहराने के मामले में 5 हिंदू कार्यकर्ता गिरफ्तार

5 arrested for hoisting the flag at a mosque in Sonepat in Haryana
हरियाणा में सोनीपत की एक मस्जिद पर झंडा फहराने के मामले में 5 हिंदू कार्यकर्ता गिरफ्तार
रामनवमी पर अमर्यादित होते लोग हरियाणा में सोनीपत की एक मस्जिद पर झंडा फहराने के मामले में 5 हिंदू कार्यकर्ता गिरफ्तार
हाईलाइट
  • जांच जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रामनवमी के मौके पर देश के कई इलाकों से दंगे बवाल और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। लेकिन हरियाणा में सोनीपत की एक मस्जिद में कथित तौर पर झंडा फहराने की घटना होने की खबर है।  घटना को लेकर ACP (क़ानून-व्यवस्था) विपिन कादियान ने मीडिया को बताया कि खरखोदा में कुछ लड़कों द्वारा धार्मिक झंडा फैराया गया था। हमने मामले में FIR दर्ज़ कर ली है। मामले में 5 गिरफ़्तारी हुई हैं। और आगे की जांच की जा रही है। 

वहीं एसीपी लॉ एंड आर्डर विपिन कादियान ने सभी शहरवासियों से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। और शहरभर में भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया है। के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। मुस्लिम समाज ने पुलिस को बताया कि राम नवमी के अवसर पर हिंदू संगठनों की ओर से शोभायत्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा के दौरान कई कार्यकर्ता मस्जिद में घुस गए। मस्जिद में मौजूद लोगों ने जब उनका विरोध किया तब  हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में धार्मिक नारे लगाए और मस्जिद में भगवा झंडा फहराया। 

थाना प्रभारी सुनील कुमार के मुताबिक इस मामले में मोहित खरखौदा, नवीन जसराना, रोहित सिसाना, मनजीत रोहणा, और इंद्रजीत रोहणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार के दिन कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

आपको बता दें कि रामनवमी के जूलूस के दौरान बंगाल के हावड़ा, गुजरात के वडोदरा के फतेहपुरा इलाके और यूपी के मथुरा,बिहार के सासाराम और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में राम नवमी के जूलूस पर पथराव की घटना सामने आई। कई जगह  गुस्साएं लोगों ने कई वाहनों में आग लगा दी।  इसके अलावा रामनवमी पर कई राज्यों में छिटपुट घटनाएं देखने को मिली। 

 

Created On :   1 April 2023 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story