सीएम पद के बाद अब हिमाचल में फंसा मंत्रिमंडल पर पेंच, विधायक कर रहे हैं गुटबाजी, यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सुलझाएंगे मामला!

सीएम पद के बाद अब हिमाचल में फंसा मंत्रिमंडल पर पेंच, विधायक कर रहे हैं गुटबाजी, यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सुलझाएंगे मामला!
अब मंत्रिमंडल को लेकर खींचतान सीएम पद के बाद अब हिमाचल में फंसा मंत्रिमंडल पर पेंच, विधायक कर रहे हैं गुटबाजी, यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सुलझाएंगे मामला!

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल में कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है और सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। कांग्रेस नेतृत्व को सूबे के सीएम चेहरे को लेकर थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल की कमान सौंपी गई। कांग्रेस ने हिमाचल में भले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बना ली है लेकिन अभी भी शीर्ष नेतृत्व का टेंशन खत्म नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार में कई विधायक अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिसकी वजह से पार्टी विधायक दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर राजस्थान में राहुल गांधी से सभी विधायकों से मुलाकात हो सकती है। ताकि आपसी मतभेद को सुलझाया जा सके।

राहुल से मिलेंगे सभी विधायक

सरकार को चलाने के लिए मंत्रिमंडल तय होना अभी बाकी है। जिसको लेकर पार्टी में काफी गहमा-गहमी मची है। प्रदेश के नेता मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए टक टकी लगाए हुए हैं। विधायक आशा भरी निगाहों से मंत्री बनने के लिए पार्टी हाईकमान की ओर देख रहे हैं। इसी को देखते हुए राहुल गांधी ने सभी कांग्रेसी विधायकों को मिलने के लिए बुलाया है।

हाईकमान को डर सता रहा है कि कहीं मध्य प्रदेश जैसे हिमाचल प्रदेश में भी विधायकों में असंतोष न हो जाए। जिससे प्रदेश की सरकार पर किसी भी प्रकार का कोई खतरा न आ जाए। हिमाचल प्रदेश में विधायकों के बीच संतुलन की स्थिति नजर नहीं आ रही है। विधायकों के बीच गुटबाजी की वजह से सरकार का पूरी तरह से विस्तार नहीं हो पा रहा है। जिसका ध्यान रखते हुए पार्टी अपने 40 विधायकों के साथ राहुल गांधी के साथ राजस्थान के अलवर में मिलने वाली है। 

राहुल से मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार संभव

इन दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से होकर गुजर रही है। जहां वे यात्रा से ब्रेक लेकर मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा करने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश का मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। खबरों कि माने तो कुछ विधायकों के बीच मतभेद है, जिन्हें बैठक में राहुल गांधी खत्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी के बैठक से पहले प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विधायकों से राज्य के सचिवालय में चर्चा कर चुके हैं। 

मंत्री बन सकते हैं प्रतिभा सिंह के बेटे

राज्य के सीएम को चुनने में हाईकमान को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। वैसे ही कुछ मंत्रिमंडल विस्तार के लिए होता दिख रहा है। प्रदेश कांग्रेस तय नहीं कर पा रही है कि आखिर कौन बनेगा मंत्री? मंत्रिमंडल विस्तार होने में समय लगता देख सवाल उठता है कि अगर जैसे-तैसे मंत्रिमंडल का विस्तार हो भी जाता है। उसके बाद पद पर आ कर पेंच न फंस जाए। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गई थीं लेकिन बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाने के जुगाड़ में दिल्ली कूच कर चुकी हैं और शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं।

मंत्री के नामों में रजिंदर राणा, रोहित ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह की भी चर्चाएं हो रही हैं। ये भी खबर आ रही है कि जगत सिंह नेगी और रवि ठाकुर में से किसी एक को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस व हाईकमान को स्थिति को भाप कर इसका जल्द से जल्द समाधान करना होगा नहीं तो राज्य में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

Created On :   13 Dec 2022 12:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story