पीएम मोदी के मंत्री के 'घर' में ही बीजेपी को मिली बुरी हार, कांग्रेस और आप ने जमकर घेरा, कहा बूथ भी नहीं बचा सके मंत्री

पीएम मोदी के मंत्री के घर में ही बीजेपी को मिली बुरी हार, कांग्रेस और आप ने जमकर घेरा, कहा बूथ भी नहीं बचा सके मंत्री
हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम पीएम मोदी के मंत्री के 'घर' में ही बीजेपी को मिली बुरी हार, कांग्रेस और आप ने जमकर घेरा, कहा बूथ भी नहीं बचा सके मंत्री

डिजिटल डेस्क, शिमला। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटें जीतीं। वहीं बीजेपी केवल 25 सीटों पर सिमटकर रह गई। निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कैबिनेट के 10 में से 8 मंत्रियों को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। यहां तक की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गृह जिले हमीरपुर की सभी 5 सीटों पर पार्टी हार गई। इन नतीजों को लेकर अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। दोनों दलों की तरफ से सांसद के प्रदर्शन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

अपना बूथ भी नहीं बचा सके केंद्रीय मंत्री - आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली की उत्तमनगर विधानसभा सीट से विधायक नरेश बलियान ने अनुराग ठाकुर पर उनके गृह क्षेत्र हमीरपुर में बीजेपी को मिली बड़ी हार के बाद उन्हें ट्रोल किया। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कहा, बीजेपी की लहर ऐसी है कि एक केंद्रीय अपने गृह क्षेत्र में अपना बूथ भी नहीं बचा पाया। 

आप विधायक ने अपने ट्वीटर पर लिखा, "भाजपा के इस गालीबाज मंत्री  के गृह जिले में 5 के सभी 5 सीट पर भाजपा हार गई। अनुराग ठाकुर अपना बूथ भी नही बचा सके। ऐसी लहर है भाजपा की। अपना गढ़ बचा कर जश्न मना रहे ताकि जनता को ये न महसूस होने दे की हम 3 में से 2 जगह हार गए।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "बेगुनाह सत्येंद्र जैन जी को जबरदस्ती जेल में बंद कर भाजपा वाले पूछते हैं कि आम आदमी पार्टी उनका वार्ड क्यों हारी, लेकिन भाजपा ये नहीं बताती कि हिमाचल में पूरी ताकत लगाने के बाद भी मोदी जी की रैली के बाद भी अनुराग ठाकुर और JP नड्डा हिमाचल में अपने अपने सभी सीट और बूथ क्यों हारे?"

अनुराग ठाकुर के गृह जिले में बीजेपी को शून्य अंक मिले - कांग्रेस

कांग्रेस के गौरव पांधी ने अनुराग ठाकुर के 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए "गोली मारो" वाले भाषण का जिक्र करते हुए उन पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "केंद्रीय मंत्री के "गोली मारो" वाले अनुराग ठाकुर के गृह जिले में भाजपा को शून्य अंक मिले।"

हार के बाद बोले अनुराग ठाकुर

अपने गृह राज्य में पार्टी को मिली हार के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में मिले जनादेश देश को स्वीकार करते हैं। जनता के आदेश का हम पूरी तरह से सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। हम आशा करते हैं कि नई सरकार भी प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होगी। 

गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रचार किया था। अपनी चुनावी रैलियों में उन्होंने अपने पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के द्वारा कराये कार्यों का उल्लेख किया था।

Created On :   9 Dec 2022 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story