दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, सदन में पेश हुआ देश का आर्थिक सर्वे, केंद्रीय वित्त मंत्री ने 6 से 6.8% विकास दर रहने की जताई संभावना

Budget session starting from today, Finance Minister Nirmala Sitharaman will present economic survey, general budget will come tomorrow
दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, सदन में पेश हुआ देश का आर्थिक सर्वे, केंद्रीय वित्त मंत्री ने 6 से 6.8% विकास दर रहने की जताई संभावना
बजट सत्र लाइव अपडेट दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, सदन में पेश हुआ देश का आर्थिक सर्वे, केंद्रीय वित्त मंत्री ने 6 से 6.8% विकास दर रहने की जताई संभावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज मंगलवार से बजट सत्र की शुरूआत हो रही है। बजट सत्र की शुरूआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति सेंट्रल हॉल में संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। ये सरकार की आर्थिक सेहत बताने वाला अहम दस्तावेज है।

आर्थिक सर्वे पेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश किया। इस सर्वे में साल 2023-24 में विकास दर 6-6.8% रहने का अनुमान जताया गया है। आर्थिक सर्वे पेश होने के बाद लोकसभा कल (बुधवार) 11 बजे तक स्थगित हो गई।

राष्ट्रपति का अभिभाषण

बजट सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई।

                          

राष्ट्रपति  ने अपने अभिभाषण में कहा कि मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है। 

सरकार ने PM गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे चलाने का निर्णय लिया है।यह संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है।सरकार ने सदियों से वंचित रहे गरीब, दलित, पिछड़े,आदिवासी समाज की इच्छाओं को पूरा कर उन्हें सपने देखने का साहस दिया है।

                                             

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा जनधन-आधार-मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को हटाने से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड तक, एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है। बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की है। जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में करीब 11 करोड़ परिवार Piped Water Supply से जुड़ चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा लाभ गरीब परिवारों को ही हो रहा है।

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, LoC से लेकर LAC तक हर दुस्साहस के कड़े जवाब तक, धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है।

संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा पहले टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता था। आज ITR भरने के कुछ ही दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है। आज GST से पारदर्शिता के साथ-साथ करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने अपने अभिभाषण में कहा मैं आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है। मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई, हमारे लिए युग निर्माण का अवसर है।हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर है और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। जिसकी युवाशक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो।

संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा सरकार के लगभग नौ वर्षों में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नज़रिया बदला है।

संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के बजट सत्र की शुरूआत पर अपने संबोधन के लिए संसद पहुंच रही हैं

बजट सत्र को लेकर  PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।

 संसद के बजट सत्र के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद पहुंची।

आपको बता दें 2023-2024 का पेश होने वाला बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। मिली जानकारी के मुताबिक सत्र के पहले हिस्से में 13 फरवरी तक संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण और आम बजट पर चर्चा होगी। पहले हिस्से में संसद के दोनों सदनों में कोई विधेयक पेश या पारित नहीं किया जाएगा। जबकि दूसरा सत्र 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें  विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। सत्र के दूसरे हिस्से में ही वित्त मंत्री बजट पर होने वाली चर्चा का जवाब देंगी।  बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी, वहीं सरकार की योजना है कि बजट सत्र में चार बिलों समेत करीब 36 बिल पेश  करने की है।

शीतकालीन सत्र की तरह ही बजट सत्र में ही हंगामे होने के आसार है, एक तरफ सरकार की इच्छा रहेगी कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त बिल समेत अन्य बिलों को पारित किया जाए। जबकि विपक्ष कई अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

आपको बता दें इससे पहले सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाई , जिससे बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाया जा सकें।  बैठक में कांग्रेस, बसपा और सपा की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ।  खबरों के मुताबिक  नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला ने बैठक में कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का सवाल उठाया। जबकि भारत राष्ट्र समिति ने तेलंगाना के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण की बहिष्कार करने की घोषणा की। 

बजट को इसलिए काफी अहम माना जा रहा है कि इस साल ही जम्मू कश्मीर समेत दस राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है ,और अगले साल यानि 2024 में ही आम चुनाव होने है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट पर सबकी नजर टिकी हुई है। आगामी चुनावी मौसम को देखते हुए देश की जनता को इस बजट से राहत की काफी उम्मीद है।

 

Created On :   31 Jan 2023 3:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story