सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के कई दिग्गज रहे मौजूद

Himachal Pradesh Congress Chief Minister Oath taking ceremony
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के कई दिग्गज रहे मौजूद
हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के कई दिग्गज रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजधानी के रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कैबिनेट का गठन बाद में किया जाएगा।

शपथ ग्रहण करने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता का भी आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सभी विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया।

शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कैबिनेट के विस्तार के बाद में इस बात का फैसला किया जाएगा कि हमारे द्वारा दी गई 10 गारंटी योजनाओं में से कौन सी लागू की जाएगी। वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने जो भी वादे किए थे वो जल्द ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमअपनी पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। जिसमें पुरानी पेंशन योजना प्रमुख है।

राहुल, प्रियंका समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। पार्टी के सांसद राहुल गांधी इस समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से गुजर रही अपनी भारत जोड़ो यात्रा को कुछ समय के लिए रोककर आए। उनके अलावा इस खास मौके में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अतुल वासनिक और राजीव शुक्ला समेत कई नेता शामिल हुए।

सुक्खू की मां से मिले राहुल और प्रियंका 

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी भी पहुंची थी। राहुल गांधी को जब पता चला कि सुक्खू की मां मंच के सामने बैठी हैं तो उन्होंने उन्हें मंच पर बुलाया और मुलाकात की। इसके अलावा प्रियंका गांधी भी राज्य के नए सीएम की मां से मिली और उनको मंच पर अपने पास बैठाया।

भारी संख्या में पहुंचे समर्थक

इस मौके पर रिज मैदान में कांग्रेस और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों के बीच जश्न का माहौल रहा।

चौथी बार विधायक चुने गए सुक्खू

इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चौथी बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रमुख, एनएसयूआई के अध्यक्ष, शिमला नगरनिगम के दो बार पार्षद और 2022 में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। सुखविंदर सुक्खू प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर से आने वाले दूसरे ऐसे नेता हैं, जो राज्य के सीेएम का पद संभालेंगे। बता दें कि 8 दिसंबर को घोषित हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटों में से 40 पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई।

 

Created On :   11 Dec 2022 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story