राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर प्रशांत भूषण ने किया गलत ट्वीट, बाद में डिलीट कर मांगनी पड़ी माफी

Prashant Bhushan made a wrong tweet regarding Presidential candidate Draupadi Murmu, later deleted and apologized
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर प्रशांत भूषण ने किया गलत ट्वीट, बाद में डिलीट कर मांगनी पड़ी माफी
नई दिल्ली राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर प्रशांत भूषण ने किया गलत ट्वीट, बाद में डिलीट कर मांगनी पड़ी माफी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहने वाले सीनियर वकील प्रशांत भूषण का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका यह ट्वीट एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर था। दरअसल, प्रशांत भूषण ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की। इस फोटो में द्रौपदी मुर्मू के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ में प्रशांत ने मुर्मू पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना रबर स्टैंप से की। 

ये था प्रशांत का ट्वीट

5 जुलाई दोपहर 1 बजकर 46 मिनिट पर किए अपने ट्वीट में प्रशांत ने लिखा, बीजेपी की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में मोहन भागवत से मुलाकात की! क्या इसमें कोई संदेह है कि वह सिर्फ एक रबर स्टैंप होंगी और स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएगी? हालांकि जब इस तस्वीर की जांच की गई तो यह मॉर्ड्ी यानी गलत पाई गई। 

गलत तस्वीर शेयर कर हुए ट्रोलिंग का शिकार, ट्वीट डिलीट कर मांगी माफी

प्रशांत ने जिस तस्वीर को बीजेपी पर निशाना साधने के लिए ट्वीट किया था वह जांच में गलत पाई गई। जानकारी के अनुसार, तस्वीर भ्रामक थी, उसके साथ छेड़खानी की गई थी। तस्वीर मॉर्ड्ज पाए जाने पर प्रशांत सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। इसके बाद प्रशांत ने अपना ट्वीट डिलीट करते हुए लिखा, मुझे जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की आरएसएस चीफ मोहन भागवत के साथ फोटो मॉर्फ्ड है। ऐसे में मैं द्रौपदी मुर्मू से माफ़ी मांगते हुए इसे हटा रहा हूं।

बता दें कि 18 जुलाई को राष्र्हपति का चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के कई राज्यों का दौरा कर वहां के विधायकों और सांसदों से समर्थन मांग रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसको लेकर बिहार और झारखंड का दौरा किया था।
 

Created On :   5 July 2022 7:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story