एडीआर रिपोर्ट में खुलासा, लोकतंत्र के इतिहास में सबसे अधिक इस राज्य में विधायकों ने बदला पाला

Revealed in the ADR report, in the history of democracy, the legislators in this state took revenge
एडीआर रिपोर्ट में खुलासा, लोकतंत्र के इतिहास में सबसे अधिक इस राज्य में विधायकों ने बदला पाला
दलबदलू नेताओं का अनूठा रिकॉर्ड एडीआर रिपोर्ट में खुलासा, लोकतंत्र के इतिहास में सबसे अधिक इस राज्य में विधायकों ने बदला पाला
हाईलाइट
  • जनादेश का अनादर

डिजिटल डेस्क, पणजी। लोकतंत्र के इतिहास में गोवा ने अपना एक अलग ही रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें गोवा में 40 विधानसभा सीट है जिनमें से 24 विधायकों ने दल बदले है, जो कुल विधायक की संख्या का 60 फीसदी है। यानी पांच साल के कार्यकाल के दौरान 60 फीसदी विधायकों ने दल बदले है। जो अब तक के इतिहास में सबसे अधिक है।  जो कि भारत में एक रिकॉर्ड है। रिपोर्ट के मुताबिक दलबदलू नेताओं ने मतदाताओं के जनादेश का अनादर किया है।  

एडीआर  रिपोर्ट के अनुसार (2017-2022) वर्तमान विधानसभा कार्यकाल के दौरान  24 विधायकों ने अपनी पार्टियों से पाला बदला है। जो  विधानसभा सदन की कुल क्षमता का 60 फीसदी है। आपको बता दें  ऐसा भारत में कहीं और कभी भी नहीं हुआ है। नेताओं ने जनादेश का अनादर तो किया ही है, उन्होंने नैतिकता और अनुशासन को भी तोडा है। 

एडीआर की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गोवा में दलबदलू नेताओं ने एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अद्वितीय है। 

Created On :   22 Jan 2022 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story