केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में जल्द विधानसभा चुनाव के संकेत दिए

Union minister Dharmendra Pradhan hints at early assembly elections in Odisha
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में जल्द विधानसभा चुनाव के संकेत दिए
भुवनेश्वर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में जल्द विधानसभा चुनाव के संकेत दिए

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को ओडिशा में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के संकेत दिए है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने सुना है ओडिशा में जल्दी चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव 8 या 15 महीने बाद हो सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले चुनाव से पहले कई मुद्दे सामने आएंगे और राजनीतिक दल लोकतांत्रिक ढांचे में अपने एजेंडे के साथ चुनावी लड़ाई लड़ेंगे। हमने 2019 का आम चुनाव लड़ा है और राज्य में प्रमुख विपक्षी पार्टी के रूप में उभरे हैं। ओडिशा के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत भरोसा है और व इस भरोसे को आगे भी जारी रखेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने पदमपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम विनम्रतापूर्वक लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। महिलाओं के अपमान पर टिप्पणी करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा को वहां 78 हजार वोट मिले हैं, जिसमें महिलाओं के वोट भी शामिल हैं। दूसरी ओर, ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ता अत्याचार राज्य में महिलाओं की वास्तविक स्थिति को दशार्ता है।

केंद्रीय मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेडी के वरिष्ठ नेता प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि वे लोकसभा को जल्दी भंग कर सकते हैं। या उन्होंने पदमपुर उपचुनाव में हार के बाद अपनी पार्टी के कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसा कहा है। विशेष रूप से बीजद ने पदमपुर उपचुनाव में 42,679 मतों के बड़े अंतर से निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार को हराया है।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   10 Dec 2022 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story