छात्रों से संवाद कार्यक्रम रद्द: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री और असम सीएम पर साधा निशाना

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री और असम सीएम पर साधा निशाना
  • अन्याय , बेरोजगारी के खिलाफ हमारे पास समाधान-राहुल
  • अगले महीने सभी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत
  • विवि के बाहर सड़क पर छात्रों से किया संवाद

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम में रोका गया। इसे लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। एक यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम के रद्द होने पर राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस नेता का कहना है कि असम के मुख्यमंत्री यात्रा के खिलाफ जो भी कर रहे हैं, इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बन गई है। हमारी यात्रा का संदेश गांवों तक पहुंच रहा है। जनता देख रही है कि राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका जा रहा है, छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। ये साफ है कि विपक्ष के तौर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और युवाओं की बेरोजगारी के खिलाफ हमारे पास समाधान हैं।

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगले महीने इन सभी मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात आपके सामने रखेगी। कुछ भी करो, बुरा-भला कहो, परेशान करो, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं सच्चाई के लिए लड़ता रहूंगा। चाहे पूरी दुनिया मेरे खिलाफ खड़ी हो जाए, मुझे फर्क नहीं पड़ता। एक बार मैंने मन बना लिया, तो मेरी विचारधारा के लिए लड़ने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।

आपको बता दें आज एक यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी जी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम था। लेकिन अचानक यूनिवर्सिटी ने यह कार्यक्रम कैंसल कर दिया। लेकिन आज जब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' यूनिवर्सिटी के सामने से गुजर रही थी तब यूनिवर्सिटी के छात्र राहुल गांधी से मिलने सड़क पर इकठ्ठा हो गए। इस बेपनाह मोहब्बत को देख राहुल गांधी जी वहां रुके और छात्रों से बात की।

हिंदुस्तान के गृहमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को फोन कर कहा- राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलने मत देना। फिर हिमंत सरमा ने यहां के यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को फोन लगाया और कहां कि राहुल गांधी असम और नॉर्थ ईस्ट के छात्रों से नहीं मिल सकते। इसलिए मैं आपकी यूनिवर्सिटी में आपसे मिलने नहीं आ पाया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा हमारी ‘न्याय की लड़ाई’ के 5 स्तंभ हैं।

1. युवा न्याय

2. भागीदारी न्याय

3. नारी न्याय

4. किसान न्याय

5. श्रमिक न्याय

Created On :   23 Jan 2024 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story