घमासान: डिंडोरी की दोनों सीटों पर बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस, भाजपा की टेंशन

डिंडोरी की दोनों सीटों पर बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस, भाजपा की टेंशन
  • 17 नवंबर को एमपी में डाले जाएंगे वोट
  • 3 दिसंबर को नतीजे होंगे घोषित

चुनाव डेस्क, डिंडोरी। इस बार के विधानसभा चुनाव में बागियों ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा को टेंशन में ला दिया है।सबसे ’यादा टेंशन में दोनों ही दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेता। जिले की शहपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के सामने उनके अपने ही दल के मदन सिंह परस्ते ताल ठोक कर मैदान में आ डटे हैं। उन्होंने विंध्य जनता पार्टी से नामांकन भरा है। यहां कांग्रेस के बागी तोक सिंह मरावी ने भी निर्दलीय पर्चा भरा है। कांग्रेस को असली टेंशन डिंडोरी को लेकर है, जहां केन्द्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य विधायक व पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम चुनाव लड़ रहे हैं। यहां करीब छह महीने पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आ डटे हैं। रूदेश की सबसे बड़ी ताकत कांग्रेस का ओमकार विरोधी खेमा है। यहां कांग्र्रेस की मौजूदा नगर परिष्द अध्यक्ष सुनीता सारस भी पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। बागियों और निर्दलियों के अलावा गोंगपा प्रत्याशी भी दोनों सीटों पर दोनों दलों की टेंशन बढ़ाए हुए हैं

Created On :   1 Nov 2023 8:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story