न्याय यात्रा पर वार: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कोई फायदा नहीं - एआईयूडीएफ चीफ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कोई फायदा नहीं - एआईयूडीएफ चीफ
  • 14 जनवरी से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • असम के बारपेटा में आयोजित एक बैठक में बोले
  • कांग्रेस सरकारों पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अजमल ने ये सवाल तब उठाए है, जब कुछ दिनों के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने जा रही है। एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा उनकी इस यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। AIUDF बदरुद्दीन ने आगे कहा कि राहुल गांधी जब कहीं जाएंगे तो लोग नेहरू परिवार के होने के नाते वहां इकट्ठा तो हो जाएंगे और उन्हें हीरो के रूप में देखेंगे लेकिन उन्हें वोट नहीं देंगे।

बदरुद्दीन ने बीते कल शुक्रवार को मीडिया को बताया कि राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कई राज्यों का दौरा किया, जो कि बहुत अच्छा था। लेकिन चुनाव में उन्हें नतीजे क्या मिले, क्या वह इससे संतुष्ट हैं?' राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया था। इस यात्रा में 130 दिन का समय लगा था।

आपको बता दें जनवरी माह की 14 तारीख से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएंगी, यात्रा के जरिए राहुल गांधी 14 राज्यों और 85 जिलों की जनता को साधने का काम करेंगे। यात्रा की शुरुआत पूर्व में मणिपुर के इंफाल से होगी और 20 मार्च को पश्चिम में मुंबई में समापन होगा।

इस बीच एआईयूडीएफ प्रमुख सांसद अजमल ने असम के बारपेटा में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस सरकार कहती है, कि हम यह करेंगे, हम यह देंगे, दिया क्या? अजमल ने कहा मैं पूछना चाहता हूं कि डिटेंशन कैंप किसने बनवाएं? डी-वोटर मुद्दा किसने उठाया? एनआरसी की समस्या किसने पैदा की?' उन्होंने इन सब के लिए तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने महंत सरकार पर भी निशाना साधा। प्रफुल्ल महंत सरकार ने एक लाख डी-वोटर बनाए, लेकिन तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने एक साल के भीतर पांच लाख डी-वोटर बनाए।

बीजेपी हमारे धर्म की दुश्मन-अजमल

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान मुसलमानों से 20 से 26 जनवरी के बीच घर पर रहने और राम मंदिर अभिषेक के दौरान ट्रेन से यात्रा करने से बचने को कहा। AIUDF प्रमुख ने कहा, 'बीजेपी हमारे धर्म की दुश्मन है।

अजमल पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ''बीजेपी मुसलमानों से नफरत नहीं करती। हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र के साथ काम करते हैं। अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी हैं राम मंदिर के 'प्रतिष्ठा समारोह' में उन्हें आमंत्रित किया गया है और वह प्रार्थना में भी भाग लेंगे। बदरुद्दीन अजमल और ओवेसी जैसे लोग समाज में नफरत फैलाते हैं। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है।

Created On :   6 Jan 2024 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story