एकादशी: मनाया गया प्रबोधिनी एकादशी का पर्व, घरों में जलाए गए दीए

मनाया गया प्रबोधिनी एकादशी का पर्व, घरों में जलाए गए दीए
  • भगवान विष्णु व माता तुलसी की आरती उतार सुख समृद्धि की कामना की
  • एकादशी पर्व को लेकर बाजारों में रही खूब चहल-पहल

डिजिटल डेस्क, भदोही। प्रबोधिनी एकादशी पर्व ब्रहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्नान आदि के बाद व्रती महिलाओं व पुरुषों ने श्री हरि नारायण भगवान विष्णु व माता तुलसी की आरती उतारी। वहीं मंदिरों में भी पहुंचकर लोगों ने माथा टेका। एकादशी पर्व को लेकर बाजारों में खूब चहल-पहल रही। ‌नगर के अजीमुल्लाह चौराहा सहित अन्य स्थानों पर गन्ना, कंदा, सिंघाड़ा, आलू समेत व्रत के सामानों की दुकानें सज गई थीं।

सुबह से ग्राहकों का वहां पर आना-जाना जारी रहा। जो शाम तक ऐसे ही चलता रहा। वहीं महंगाई की वजह से सभी के दाम काफी बढ़ गए हैं। लेकिन महंगाई के बावजूद भी लोगों ने उन दुकानों पर पहुंचकर जमकर खरीदारी की। अल सुबह महिलाओं, कुंवारी कन्याओं व व्रतीजनों ने स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु को नमन किया। देर शाम लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर मत्था टेक कर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं व बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जिन घरों में दीपावली पर्व नहीं सहता, उन लोगों ने माता लक्ष्मी व श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ ही घरों, दुकानों आदि की भव्य सजावट की। लोगों द्वारा अपने-अपने घरों व दुकानों पर दीप व मोमबत्ती चलाए गए। इसके साथ ही खूब जमकर आतिशबाजी भी की गई। एक-दूसरे से मिलकर लोगों ने एकादशी की शुभकामनाएं दी।

Created On :   23 Nov 2023 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story