उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति में नारी शक्ति का प्रतीक है प्रत्येक बालिकाएं महिलाएं: डीएम

मिशन शक्ति में नारी शक्ति का प्रतीक है प्रत्येक बालिकाएं महिलाएं: डीएम
दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर शुभांरभ किया गया

डिजिटल डेस्क, भदोही। जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबिहा खातून की उपस्थिति में "मिशन शक्ति" नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, फेज 4 के अंतर्गत "हक की बात" कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को केएनपीजी सभागार किया गया। दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर शुभांरभ किया गया।

इस अवसर पर डीएम गौरांग राठी ने उपस्थित बालिकाओं को मां दुर्गा के शक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित जन- कल्याणकारी योजनाओं विशेष कर बालिकाओं/ महिलाओं पर आधारित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना ,राष्ट्रीय पोषण मिशन, शक्ति मोबाइल, महिला हेल्पडेस्क ,महिला साइबर सेल, मिशन शक्ति कक्ष सहित नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन पर बल देते हुए महिलाओं को प्रेरित व‌ जागरूक किया।

उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के संचालकों से कहा कि जो बालिकाओं, महिलाओं की समस्याएं प्राप्त होती हैं। उन्हें तत्परता के साथ सही तरीके से निस्तारित करें, यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण सुरक्षा तंत्र सुझाव सहायता हेतु कार्यक्रम आदि पर चर्चा करते हुए महिला कल्याण, बाल कल्याण समिति तथा वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि गांववार बैठक करके महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, 18 वर्ष से कम उम्र पर बेटियों की शादी करने आदि के विषय में जानकारी उपलब्ध कराएं।

उन्होने कहा कि जो शासकीय कार्यालयों में महिला अधिकारी, कर्मचारी तैनात हैं। उनकी भी एक अलग से बैठक कराएं ताकि उनकी जो समस्याएं हो उसका भी निस्तारण कराया जा सकें। इंटर कॉलेजों में भी जन जागरूकता के कार्यक्रम कराए जाएं । महिलाओं को जागरूक करने तथा जो अपराध करते हैं उन्हें सजा दिलाने आदि के कार्यक्रम भी प्रत्येक माह आयोजित कराकर मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ.मीनाक्षी कात्यायन ने नारी सुरक्षा ,सम्मान व स्वालंबन पर आधारित मिशन शक्ति के उद्देश्यों व लक्षयों पर बल देते हुए बताया कि महिलाओं के समग्र विकास के लिए समर्पित है मिशन शक्ति।

उन्होंने निर्देशित किया कि मिशन शक्ति के इस अभियान में अधिकाधिक कैंप लगाकर विशेष कर महिला लाभार्थियों को आछादित किया जाए। नवरात्र के इस पावन पर्व पर बालिकाओं, महिलाओं के समग्र विकास पर बल दिया जाना सभी अधिकारी, कर्मचारी सुनिश्चित करें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबिहा खातून ने कहा कि आज महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं।बालिकाएं, महिलाएं हर एक परिस्थिति में आगे बढ़ते हुए समग्र उन्नयन पर बल दें। भारतीय संविधान के अंतर्गत भी महिलाओं को विशेष अधिकार व प्रावधान दिए गए हैं। जिसके लिए न्यायिक प्रशासन सदैव उनके साथ है।

इस मौके पर केएनपीजी प्राचार्य डॉ.रमेश कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया सहित प्रोफेसर, अधिकारी व छात्राएं उपस्थित रहें।

Created On :   21 Oct 2023 4:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story