हार्ट अटैक से मौत: हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, खुद मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, खुद मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी
  • हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी का निधन
  • हार्ट अटैक से सिम्मी अग्निहोत्री की मौत
  • पति मुकेश अग्निहोत्री ने पोस्ट कर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार देर रात निधन हो गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह खबर दुनिया के साथ शेयर की। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात सिम्मी अग्निहोत्री को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ पीजीआई ले जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्नी के निधन की खबर रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

पोस्ट कर दी जानकारी

मुकेश अग्निहोत्री ने पत्नी के निधन की सूचना देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अत्यंत दुःखी हृदय से सूचित कर रहे हैं कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री जी इस नश्वर संसार को छोड़, प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं हैं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए हमारे पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 1 बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शनिवार 10 फरवरी दोपहर 2 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा। ॐ शांति ॐ "

हिमाचल यूनिवर्सिटी में थीं प्रोफेसर

सिम्मी अग्निहोत्री पेशे से प्रोफेशर थीं। राज्य के हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में सिम्मी बतौर प्रोफेसर कार्यरत थीं। उन्होंने 12 फरवरी को हरोली क्षेत्र के बाथू में माता का जागरण रखा था। उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री खास तौर पर जागरण में शामिल होने के लिए नीदरलैंड से वापस घर आई थी। सिम्मी अग्निहोत्री खुद जागरण की तैयारियां कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम से ही उनकी तबीयत खराब थी। घर पर चिकित्सीय सहायता से सुधार न होने पर रात में उन्हें चंडीगढ ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Created On :   10 Feb 2024 7:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story