दर्दनाक हादसा: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत
  • गोद भराई से लौट रहे पिकअप वाहन का एक्सीडेंट
  • एक्सीडेंट में 21 लोग घायल
  • सभी घायल अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लोग घायल हो गए है। एक्सीडेंट शहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए है। घायलों को नजदीकी शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सुरक्षा बल दुर्घटनास्थल स्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने कहा, "दुखद सड़क दुर्घटना को लेकर सरकार शोक व्यक्त करती है। मैं सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर यहां पहुंची हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की राशि की घोषणा की है। प्रशासन की तरफ से घायलों के लिए 20,000 रुपए की सहायता राशि की घोषणा की गई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हैं।

Created On :   29 Feb 2024 2:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story