आजीविका उत्पाद मेला: मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन एवं विक्रय

मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन एवं विक्रय
  • दो दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन 24 से 25 फरवरी तक सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक झाबुआ में
  • इस मेले का उद्देश्य आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन एवं विक्रय करना है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ द्वारा राज्य आजीविका मिशन, जिला पंचायत अंतर्गत दो दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन 24 से 25 फरवरी तक सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक झाबुआ में हो रहा है। इस मेले का उद्देश्य आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन एवं विक्रय करना है।

खास बात यह है कि कैमोमाइल (शुगर फ्री) का भी समूह की दीदियों द्वारा इस वर्ष में खेती की जा रही है। दरअसल, इस फूल से आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं बनाई जाती हैं। इसलिए इन फूलों को सीधे कंपनियों द्वारा खरीद लिया जाता है। वह इसका दाम भी अच्छा देती हैं। कैमोमाइल का इस्तेमाल पेट से जुड़ी बीमारियों की दवा बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। आर्युवेदिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों में इनकी मांग बहुत रहती है। बढ़ती मांग और मुनाफे को देखते हुए किसान इसकी बड़े स्तर पर भी खेती करने लगे हैं।

आजिविका उत्पाद प्रदर्शनी का केबिनेट मंत्री, महिला बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन निर्मला भूरिया, सांसद गुमानसिंग डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाभर द्वारा आजीविका उत्पाद का अवलोकन किया, उत्पाद सम्बंधित जानकारी ली गई।

Created On :   25 Feb 2024 6:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story