मध्य प्रदेश चुनाव 2023: ये चुनाव है भाजपा की लूट और भ्रष्टाचार को खत्म करने का है : चौधरी राकेश सिंह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। ऐसे में राजनैतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इधर, कांग्रेस के भिंड से प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह लगातार विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर जमकर हमला बोला। कहा कि ये चुनाव भाजपा की लूट और भ्रष्टाचार को खत्म करने का है।

चौधरी राकेश सिंह ने विपक्षी प्रत्याशी पर जुबानी हमला बोला है। उन्हांेने कहा कि आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके, जो कंडे मांग मांग कर चुनाव जीत पाए वह अब गदरा गए हैं दो नंबर का पैसा कमाकर।

चौधरी राकेश सिंह लोगों से कहा कि क्या आपने मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो देखा है। वीडियो में वह किसी दलाल से बात कर रहा है। सौ करोड़ भेजना है, 20 करोड़ भेजना है। मंत्री का बेटा आपका व मध्यप्रदेश का पैसा चोरी कर रहा है। यह पैसा किसका है, यह पैसा आपका है मध्यप्रदेश का है। क्या वीडियो आने के बाद नरेंद्र मोदी ने ईडी, सीबीआई की जांच कराई। मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ, लेकिन नरेंद्र मोदी व शिवराज सिंह ने कोई एक्शन नहीं लिया।

गरीबों की सरकार चुनना है या भ्रष्टाचारियों की

चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि हमारी सरकार आने वाली है। कुछ ही दिनों में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक बार पुन: विकास की गंगा बहायेगी। वहीं बेरोजगारों को रोजगार देने के लिये एड़ी से चोटी का जोर लगायेगी। उन्होंने काह कि पिछले 20 सालोें में भाजपाईयांे ने जो भ्रष्टाचार कर करोड़ों अरबों रुपये का बैंक बैलेंस बनाया है। उसे हम नेस्तानाबुद कर दोषियों को जेल भेजेंगे। सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं के लिए काम करती है। अब निर्णय आपको लेना है।

Created On :   14 Nov 2023 5:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story