मध्य प्रदेश: अब आदिवासी को मारी गोली, विक्रांत भूरिया ने कसा तंज, किस किस के पैर धोएंगे शिवराज जी?

मध्य प्रदेश: अब आदिवासी को मारी गोली, विक्रांत भूरिया ने कसा तंज, किस किस के पैर धोएंगे शिवराज जी?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में आदिवासी-दलितों पर उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। अब सिंगरौली में एक आदिवासी युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर मप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। विक्रांत भूरिया ने पूछा कि मुख्यमंत्रीजी अब आप किस किस के पैर धोएंगे। भूरिया ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में ऐसा एक भी दिन नही जाता जिसमें आदिवासियों पर अत्याचार के मामले नही हो रहे है।

भूरिया ने मुख्यमंत्री चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा शिवराज सिंह चौहान आिदवासी विरोधी है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विधायक पुत्र ने पत्रकारों तथा महिला नर्सो सहित अन्य लोगों पर हमले किये है। वह आदतन अपराधी है। वह एक महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है।

बता दें कि सिंगरौली जिले में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में भूरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं में आदिवासी समुदाय पर अत्याचार करने की होड़ मची है। उन्होंने कहा कि सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है कि सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल है। मैं पीड़ित आदिवासी युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मामले में आदिवासी युवक की शिकायत पर मोरवा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Created On :   5 Aug 2023 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story