एमपी की महिला ने वैश्विक स्तर पर किया भारत का नाम रौशन; प्राची धबल ने 200 किलो का केक बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

एमपी की महिला ने वैश्विक स्तर पर किया भारत का नाम रौशन; प्राची धबल ने 200 किलो का केक बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, भोपाल । भारतीय केक कलाकार प्राची धबल देब ने हाल ही में 200 किलो का भव्य केक बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में तीसरी बार अपना नाम दर्ज कराया हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन, विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को उनकी खास उपलब्धियों के लिए सम्मानित करता हैं। भारतीय महलों की तर्ज पर बनाए गए 10 फीट 1 इंच की लंबाई वाले इस सफेद रंग के आइसिंग स्ट्रक्चर केक को जिसने भी देखा दंग रह गया। केक की लम्बाई 10 फीट 1 इंच, ऊंचाई 4 फीट 7 इंच, चौड़ाई 3 फीट 8 इंच और वजन कुल 200 किलोग्राम था।




10 अप्रैल 2023 को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा तीसरी बार उनकी कला को मान्यता मिली हैं। यह केक सबसे बड़ा वेगन रॉयल आइसिंग हैंडपाइप स्ट्रक्चर वाला केक था, जो भारतीय वास्तुकला की तर्ज पर बना केक का महल है। आपको बता दे कि प्राची ने इससे पहले साल 2022 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में 100 किलोग्राम का विशाल केक बनाकर दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्राची कहती है "मुझे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल होने पर बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है। रॉयल आइसिंग के साथ अनोखे केक बनाना मेरा जुनून है, और मेरे लिए भारत का नाम वैश्विक मंच पर ले जाने में सक्षम होना किसी बड़े गर्व से कम नहीं है। मैं सभी भारतीयों का उनके के लिए आभारी हूं।” इस उपलब्धि पर उन्होने कहा कि वह आने वाले समय में वह इससे भी बड़े और अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगी।

प्राची धबल देब: क्वीन ऑफ रॉयल आइसिंग

प्राची को उनके केक बनाने के इस खास कला के लिए प्यार से 'क्वीन ऑफ रॉयल आइसिंग' भी कहा जाता है। उन्हें उनके इस खास टेलेंट के लिए फेमिना अचीवर्स ऑफ द ईयर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। प्राची को उनकी केक कला के लिए विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के स्वदेश सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। प्राची यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में केक मास्टर्स अवार्ड में रॉयल आइसिंग अवार्ड की विजेता भी रह चुकी है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में वर्ष 1986 में राजन सिंह और अनुराधा सिंह के घर में प्राची धबल का जन्म हुआ था। उन्होने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून से और कॉलेज की डिग्री कोलकाता से पूरी की थी। वह वर्तमान में पुणे, महाराष्ट्र में रहती है। प्राची ने इंग्लैंड के मास्टर बेकर सर एडी स्पेंस एमबीई से रॉयल आइसिंग की कला सीखी है और आज भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन कर रही है।


Created On :   12 May 2023 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story