शिरपुर की 33 में 32 ग्राम पंचायतों पर भाजपा का कब्जा

BJP captures 32 gram panchayats out of 33 of Shirpur
शिरपुर की 33 में 32 ग्राम पंचायतों पर भाजपा का कब्जा
परचम शिरपुर की 33 में 32 ग्राम पंचायतों पर भाजपा का कब्जा

डिजिटल डेस्क, धुले । धुले जिले की शिरपुर तहसील की 33 ग्राम पंचायतों में से 32 पर भाजपा के विधायक अमरीश पटेल के नेतृत्व में विजयी परचम फहराया। कुल 33 ग्राम पंचायतों की 339 सीटों के लिए चुनाव होने थे, लेकिन इनमें से 87 सीटों निर्विरोध घोषित होने के बाद 18 सितंबर को शेष 252 सीटों के लिए 79.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विधायक अमरीश पटेल एवं विधायक काशीराम पावरा, पूर्व नगराध्यक्ष भूपेश पटेल ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है।

हिंगोली जिले की औंढा नागनाथ की 6 ग्राम पंचायतों पर महिला राज
हिंगोली । जिले की औंढा नागनाथ तहसील की 6 ग्राम पंचायतों में से 2 ग्राम पंचायतों तामटी तांडा में शिवकन्या जाधव और काठोडा तांडा में रंजना राठौड़ के निर्विरोध सरपंच चुने जाने के बाद शेष 4 ग्राम पंचायतों में 18 सितंबर को हुए चुनाव में पिंपला में अनुसया पोले, चिंचोली निलोबा में संपदा गरड, संघनाईक तांडा में उषा जाधव, लक्ष्मण नाईक तांडा में ज्योति पवार सरपंच पद पर विजयी हुई। औंढा नागनाथ की सभी 6 ग्रामपंचायतों पर महिलाराज से ग्रामीणों ने जमकर जल्लोष मनाया।

नांदेड़ जिले की नागेली ग्राम पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार
मुदखेड़ । तहसील की 7 में से 2 ग्राम पंचायतों चिकला टांडा स्मॉल और चिकला टांडा बिग में निर्विरोध चुनाव हुए। शेष 5 ग्रामपंचायतों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रणित महारुद्र ग्राम विकास पैनल ने 4 सीटों पर कब्जा कर लिया। इसमें कांग्रेस की गोदावरीबाई विलासराव गव्हाणे ने भाजपा की सन्मित्राबाई भोजू पुयड को हराकर 8वीं बार नागेली ग्राम पंचायत पर विजय हासिल की। 1984 से आज तक, नागेली ग्राम पंचायत पर कांग्रेस का ही कब्जा है। चूंकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंदराव शिंदे नागेलीकर के गांव में चुनाव हुआ था, इसलिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया था।
 

Created On :   19 Sep 2022 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story