COVID-19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना रिपोर्ट आई पॉ​जीटिव, खुद को किया आइसोलेट

COVID-19: Union Minister Smriti Irani Corona report I positive
COVID-19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना रिपोर्ट आई पॉ​जीटिव, खुद को किया आइसोलेट
COVID-19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना रिपोर्ट आई पॉ​जीटिव, खुद को किया आइसोलेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को आइसोलेट किया है। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। 

Image

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि किसी तरह की घोषणा करने के लिए उससे जुड़े शब्द खोजने मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है, बहरहाल मैं इसे सरल रखना चाहती हूं - मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं और उन सभी लोगों से जो मेरे संपर्क में रहे हैं उनसे कहना चाहती हूं कि वे भी जल्द से जल्द अपना कोविड टेस्ट करवाएं। 

हाल ही में स्मृति ईरानी बिहार में थीं, जहां उन्होंने चुनावी सभा की थी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने गोपालगंज में चुनावी सभा की थी। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इनमें से एक हैं।

रामदास अठावले कोरोना संक्रमित 
स्मृति ईरानी से पहले, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बारे में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 को पचा चला था। फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। रामदास अठावले ने मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री पायल घोष को आरपीआई की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद उन्हें कफ और बदन दर्द की शिकायत हुई। जब उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

कई मंत्री हो चुके हैं संक्रमित
बहरहाल, इससे पहले कई केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, कृष्णपाल गुर्जर, श्रीपद नाइक, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं। अच्छी बात यह रही कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी मंत्री स्वस्थ होकर लौटे। हालांकि कोरोना संक्रमित रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स में निधन हो गया था। 

देश में अब तक 79 लाख 90 हजार 643 संक्रमित
बता दें कि देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 79 लाख 90 हजार 643 केस आ चुके हैं। आज यह आंकड़ा 80 लाख के पार जाना तय है। एक्टिव केस भी 6 लाख 11 हजार हैं, जो 6 लाख से नीचे जा सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को 43 हजार 34 केस आए, 58 हजार 428 मरीज ठीक हुए और 517 की मौत हो गई। अब तक 72 लाख 57 हजार 444 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1 लाख 20 हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 20 हजार मौतें
देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 20 हजार मौतें हो चुकी हैं। बीते 25 दिनों से रोजाना औसतन 800 लोगों की मौत हो रही है। यह मौत की दूसरी सबसे धीमी रफ्तार है। पहली मौत से आंकड़ा 20 हजार तक पहुंचने में 115 दिन लगे थे, तब रोजाना औसतन 173 मरीज जान गंवा रहे थे। जो मौत की सबसे धीमी रफ्तार थी। इसमें सबसे ज्यादा तेजी 14 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच रही तब सिर्फ 18 दिन में मौत का आंकड़ा 80 हजार से 1 लाख पर पहुंच गया, यानी हर दिन 1111 लोगों ने जान गंवाई।

 

Created On :   28 Oct 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story