- Home
- /
- फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने...
फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया
By - Aditya Upadhyaya |20 Dec 2021 8:18 AM GMT
खण्डवा फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया
डिजिटल डेस्क, खण्डवा। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने थाना छैगांवमाखन के फरार आरोपी रामपाल सिंह पिता राजेन्द्र तोमर निवासी देशगांव पर 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया। इसके अलावा थाना धनगांव अंतर्गत एक बालिका के अपहरण मामले में भी अज्ञात आरोपी पर 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा या इन्हें गिरफ्तार कराने के लिए जरूरी सूचना देगा उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जायेगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन आरोपियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0733-2222690 तथा 7049101036 पर दे सकते है।
Created On :   20 Dec 2021 10:01 AM GMT
Tags
Next Story