Redmi Note 10S स्मार्टफोन 13 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

Redmi Note 10S smartphone will be launch on May 13, company gave information
Redmi Note 10S स्मार्टफोन 13 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
Redmi Note 10S स्मार्टफोन 13 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) के सब-ब्रांड Redmi (रेडमी) के नए स्मार्टफोन को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही हैं। यहां हम बात कर रहे हैं Redmi Note 10S (रेडमी नोट 10एस) की। इसकी लॉन्चिंग को इंतजार अब खत्म हो गया है। हाल ही में Xiaomi ने अपने ऑफिशियल Twitter हैंडल से पोस्ट जारी करके फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी गई है। 

स्मार्टफोन को 13 मई 2021 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 10S स्मार्टफोन के लॉन्चिंग इवेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Youtube और Mi.com पर देखा जा सकेगा। 

Samsung Galaxy M32 भारतीय बाजार में जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 10S के संभावित फीचर्स
आपको बता दें कि, Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 10S के रिटेल बॉक्स की फोटो को जारी किया था। वहीं Redmi Note 10S स्मार्टफोन को पिछले माह ग्लोबली लॉन्च किया गया था। जानकारों का मानना है कि यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन ब्लू, डॉर्क ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। 

इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का मैन कैमरा मिलेगा। यह एक गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा, जो हाई रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगा। ग्लोबली Redmi Note 10S की बात करें तो इसमें  6.43 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजोल्यूशन देती है।

भारत में जल्द लॉन्च होगा PUBG Mobile India!  

Redmi Note 10S को ग्लोबली Android 11 बेस्ड MIUI 12.5 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। Redmi Note 10S को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में लॉन्च किया जा सकता है।

Created On :   3 May 2021 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story