Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स और कीमत

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स और कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi (शाओमी) अपने नए 5G हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां हम बात कर रहे हैं लंबे समय से चर्चा में रहने वाले Note 10T 5G (नोट 10 टी 5जी) की। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार Redmi Note 10T 5G को 20 जुलाई को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 

आपको बता दें कि, इससे पहले कंपनी ने नोट 10 सीरीज के तहत Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को पेश किया था। कितना खास होगा यह स्मार्टफोन और कितनी होगी कीमत, आइए जानते हैं...

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के रॉयल पास की डिटेल्स हुई रिवील

Redmi Note 10T 5G: संभावित फीचर्स
Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल के मुख्य सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। अन्य दो कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। 

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Mediatek Dimensity 700 प्रोसेसर मिल सकता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

लैपटॉप : Lenovo Yoga Duet 7i, IdeaPad Duet 3 भारत में हुए लॉन्च

संभावित कीमत
बात करें Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत में की तो भारतीय बाजार में इसे  20,000 से 25,000 रुपए के बीच की प्राइज टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Created On :   12 July 2021 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story