Samsung Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 लॉन्च, जानें फीचर्स
Samsung Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 लॉन्च, जानें फीचर्स
Samsung Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 लॉन्च, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए लैपटॉप को Galaxy Unpacked 2021 वर्चुअल इवेंट में लॉन्च कर दिया गया है। इनमें Galaxy Book Pro  (गैलेक्सी बुक प्रो) और Galaxy Book Pro 360 (गैलेक्सी बुक प्रो 360) शामिल है। यह दोनों लैपटॉप 13.3 इंच और 15 इंच स्क्रीन साइज में आएंगे। दोनों लैपटॉप की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यह तीन कलर ऑप्शन मिस्टिक ब्लू, मिस्टिक सिल्वर और मिस्टिक पिंक गोल्ड में उपलब्ध होंगे। 

बात करें कीमत की तो Samsung Galaxy Book Pro को 999 डॉलर (करीब 74,400 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया गया है। जबकि Galaxy Book Pro 360 की कीमत 1,199 डॉलर (करीब 89,300 रुपए) है। 

Vivo V21 5G हुआ लॉन्च, जानिए भारत के सबसे पतले स्मार्टफोन की खूबियां

Samsung Galaxy Book Pro के स्पेसिफिकेशन्स 
Samsung Galaxy Book Pro लैपटॉप दो स्क्रीन साइज में आता है। इनमें Galaxy Book Pro 13 में 13.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, वहीं Galaxy Book Pro 15 में 15 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। दोनों ही लैपटॉप में फुल HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। यह लैपटॉप 11th-generation Intel Core i7 प्रोसेसर दिया है। इसमें 32GB तक रैम और 1TB तक की NVMe एसएसडी स्टोरेज मिलेगी। इसमें 11th जनरेशन Intel Core i7 प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo A53s 5G हुआ लॉन्च, ये है भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Book Pro 360 के स्पेसिफिकेशन
यह लैपटॉप भी दो अलग-अलग वेरियंट में आता है, इनमें Galaxy Book Pro 360 13 वेरिएंट 13.3 इंच स्क्रीन और दूसरा Galaxy Book Pro 360 15 वेरिएंट 15 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन मॉडल्स में 11th-generation Intel Core i7 प्रोसेसर दिया है। साथ ही इनमें Intel Iris Xe ग्राफिक्स दिया गया है। लैपटॉप में 32GB तक की रैम और 1TB तक की NVMe एसएसडी स्टोरेज दी गई है। Book Pro 360 13 में 63Whr की बैटरी है जबकि Galaxy Book Pro 360 15 में 68Whr की बैटरी है।

Created On :   29 April 2021 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story