MI vs RCB Updates: जसप्रीत बुमराह का फाइव विकेट हॉल, ईशान-सूर्या का तूफानी अर्धशतक, मुंबई 7 विकटों से जीती मुकाबला

जसप्रीत बुमराह का फाइव विकेट हॉल, ईशान-सूर्या का तूफानी अर्धशतक, मुंबई 7 विकटों से जीती मुकाबला
  • अपना पांचवां मैच खेले रही है मुंबई इंडियंस
  • अपना छठवां मैच खेले रही है रॉयल चैलेंजर्स
  • बेंगलुरु पर भारी पड़ी है मुंबई इंडियंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का धमाकेदार आगाज हो गया है। पिछले दो हफ्तों में फैंस को हर एक दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में आज सीजन के पच्चीसवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने थीं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने 27 गेंदें शेष रहते सात विकटों से एकतरफा जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस की इस जीत में जसप्रीत बुमराह (5 विकेट) के फाइव विकेट हॉल के अलावा ईशान किशन (69 रन) और सूर्यकुमार यादव (52 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस (61 रन), दिनेश कार्तिक (नाबाद 52 रन) और रजत पाटिदार (50 रन) की अर्धशतकीय पारियां बेकार गई।

फाफ, पाटिदार और कार्तिक ने लगाया अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। इनफॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली (3 रन) और अपना पहला मैच खेल रहे विल जैक्स (8 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इस दोहरे झटके के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस (61 रन) और रजत पाटिदार (50 रन) की जोड़ी ने शानदार साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर को सौ रनों के पार पहुंचाया। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद आरसीबी का मीडिल ऑर्डर फेल साबित हुआ। लेकिन अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (नाबाद 53 रन) ने अंतिम ओवरों में तूफानी पारी खेलते हुए टीम को 196 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने फाइव विकेट हॉल हासिल किया।

ईशान और सूर्यकुमार ने लगाया तूफानी अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। ईशान किशन (69 रन) और रोहित शर्मा (38 रन) की ओपनिंग जोड़ी ने महज 51 गेंदों में शतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि, तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल ईशान किशन और अच्छी पारी के बाद रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। लेकिन इस दोहरे झटके के बावजूद सूर्यकुमार यादव (52 रन) ने आरसीबी के गेंदबाजों को बैकफुट पर ही रखा। सूर्या ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक ठोककर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। जबकि उनके पवेलियन लौटने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (नाबाद 21 रन) और तिलक वर्मा (16 रन) की जोड़ी ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदें शेष रहते टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया।

Live Updates

  • 11 April 2024 5:46 PM GMT

    कप्तान हार्दिक पांड्या ने खत्म किया मुकाबला

    सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी खेल पवेलियन लौटने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने महज 6 गेंदों में 21 और तिलक वर्मा की 10 गेंदों में 16 रनों की तूफानी पारी खेल मुंबई इंडियंस को पारी के 16वें ओवर में ही लक्ष्य के पार पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की टीम ने 15.3 ओवरों में 27 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। आरसीबी की ओर से जैक्स, वैशाख और आकाश ने एक-एक विकेट हासिल किए।

  • 11 April 2024 5:39 PM GMT

    तूफानी अर्धशतक के बाद पवेलियन लौटे सूर्या

    चोट के बाद वापसी करने वाले सूर्यकुमार यादव अपने पहले मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने महज 19 गेंदों में 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, अर्धशतक के बाद एक और बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश में सूर्या वैशाख विजय कुमार की गेंद पर महिपाल लोमरोर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 181 रन है।

  • 11 April 2024 5:30 PM GMT

    सूर्यकुमार यादव ने लगाया तूफानी अर्धशतक

    ईशान किशन के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद से आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के लगाए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 13 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 169 रन है।

  • 11 April 2024 5:25 PM GMT

    विल जैक्स ने रोहित शर्मा को भेजा पवेलियन

    ईशान किशन के साथ मिलकर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाने वाले रोहित शर्मा एक अच्छी पारी खेल पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा को 38 रन के निजी स्कोर पर विल जैक्स की गेंद पर रीस टॉप्ली को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 12 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 151 रन है।

  • 11 April 2024 5:08 PM GMT

    आकाश दीप ने ईशान किशन को भेजा पवेलियन

    पहली ही गेंद से आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार अर्धशतक लगाने के बाद ईशान किशन पवेलियन लौट गए। ईशान किशन को 69 रन के निजी स्कोर पर आकाश दीप ने एक छक्का खाने के बाद शानदार वापसी करते हुए विराट कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 9 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 103 रन है।

  • 11 April 2024 4:54 PM GMT

    ईशान किशन ने लगाया तूफानी अर्धशतक

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को ईशान किशन तूफानी शुरुआत दिलाते हुए पावरप्ले का जमकर फायदा उठाया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। इसके साथ मुंबई इंडियंस की टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 72 रन बना दिए।

  • 11 April 2024 4:47 PM GMT

    ईशान-रोहित ने निभाई अर्धशतकीय साझेदारी

    ईशान किशन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने मुंबई इंडियंस को धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए महज पांच ओवरों में अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने सभी गेंदबाजों पर हल्ला बोलते हुए शानदार शॉर्ट्स खेले। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन है।

  • 11 April 2024 4:06 PM GMT

    आरसीबी ने मुंबई को दिया 197 रनों का लक्ष्य

    कप्तान फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दो सौ रनों के करीब का बड़ा टोटल खड़ा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को अपनी दूसरी जीत हासिल करने के लिए 197 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करना होगा।

  • 11 April 2024 4:04 PM GMT

    दिनेश कार्तिक ने लगाया धमाकेदार अर्धशतक

    सभी बल्लेबाजों के पवेलियन लौैटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवरों में आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। दिनेश कार्तिक की ओर से मिली धमाकेदार फिनिश की बदौलत आरसीबी की टीम दो सौ रनों के करीब पहुंच गई। 

  • 11 April 2024 3:54 PM GMT

    जसप्रीत बुमराह ने लिया फाइव विकेट हॉल

    इस मुकाबले की शुरुआत से ही धारदार गेंदबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में ही एक के बाद एक सौरभ चौहान और वैशाख विजय कुमार को पवेलियन भेजकर अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 19 ओवर के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 178 रन है।

Created On :   11 April 2024 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story