विधानसभा चुनाव नतीजे 2023: नहीं काम आईं घोषणाएं, राजस्थान में फिर रोटी पलट नतीजे, गहलोत पायलट के बीच पिसी कांग्रेस, बीजेपी की जबरदस्त जीत

  • आठ बजे से काउंटिंग जारी
  • 25 नवंबर को डाले गए थे वोट

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में मतगणना धीरे-धीरे समाप्त होने की कगार पर आ चुकी है। प्रदेश के 199 सीटों में से 195 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन इस बार 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी क्योंकि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह कुन्नर खड़े थे लेकिन लंबे बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। जिसकी वजह से इस सीट पर चुनाव फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

195 सीटों के नतीजे

राजस्थान की 199 सीटों में से 195 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। बीजेपी- 114 कांग्रेस- 67 भारतीय आदिवासी पार्टी - 3 बीएसपी- 2 आरएलपी- 1 राष्ट्रीय लोक दल-1 अन्य- 7

Live Updates

  • 3 Dec 2023 1:40 PM GMT

    190 सीटों पर आए नतीजे

    राजस्थान की 199 सीटों में से 190 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं।

    • बीजेपी- 112
    • कांग्रेस- 64
    • भारतीय आदिवासी पार्टी - 3
    • बीएसपी- 2
    • आरएलपी- 1
    • राष्ट्रीय लोक दल-1
    • अन्य- 7

  • 3 Dec 2023 1:25 PM GMT

    178 सीटों के आए नतीजे

    राजस्थान की 178 सीटों के नतीजे आ चुके हैं।

    • बीजेपी- 107
    • कांगेस- 60
    • बसपा- 2
    • भारतीय आदिवासी पार्टी- 3
    • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी- 1
    • अन्य- 5

  • 3 Dec 2023 1:13 PM GMT

    राजभवन पहुंचे अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजधानी स्थित जयपुर राजभवन पहुंचे। जहां पर उन्होंन राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया है।

  • 3 Dec 2023 1:11 PM GMT

    बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार

    भाजपा राजस्थान में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है क्योंकि उसने 100 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

  • 3 Dec 2023 12:50 PM GMT

    165 सीटों के आए नतीजे

    राजस्थान की 160 से अधिक सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 199 सीटों में से 165 सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर लिए हैं। इनमें से बीजेपी 99, कांग्रेस 57, बीएसपी 2, भारतीय आदिवासी पार्टी 3 और 4 पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट ने जीत हाासिल की है।

     

  • 3 Dec 2023 12:49 PM GMT

    165 सीटों के आए नतीजे

    राजस्थान की 160 से अधिक सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 199 सीटों में से 165 सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर लिए हैं। इनमें से बीजेपी 99, कांग्रेस 57, बीएसपी 2, भारतीय आदिवासी पार्टी 3 और 4 पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट ने जीत हाासिल की है।

  • 3 Dec 2023 12:30 PM GMT

    राजस्थान में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद गजेंद्र शेखावत को दिल्ली बुलाया गया

    राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दिल्ली बुलाया गया। मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है।

  • 3 Dec 2023 12:28 PM GMT

    बीजेपी की जीत पर क्या बोलें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत?

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "पीएम मोदी की नीतियों, उनके द्वारा किए कार्य, उनके द्वारा दिया गया भ्रष्टाचार मुक्त शासन और उनपर जनता के अटूट भरोसे के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। राजस्थान की जनता की आशाओं पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे।" 

  • 3 Dec 2023 12:15 PM GMT

    131 सीटों के आए नतीजे

    राजस्थान की 130 से अधिक सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 199 सीटों में से 131 सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर लिए हैं। इनमें से बीजेपी 81, कांग्रेस 44, बीएसपी 1, भारतीय आदिवासी पार्टी 2 और 3 पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट ने जीत हाासिल की है।

     

Created On :   2 Dec 2023 6:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story