विधानसभा चुनाव नतीजे 2023: नहीं काम आईं घोषणाएं, राजस्थान में फिर रोटी पलट नतीजे, गहलोत पायलट के बीच पिसी कांग्रेस, बीजेपी की जबरदस्त जीत

  • आठ बजे से काउंटिंग जारी
  • 25 नवंबर को डाले गए थे वोट

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में मतगणना धीरे-धीरे समाप्त होने की कगार पर आ चुकी है। प्रदेश के 199 सीटों में से 195 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन इस बार 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी क्योंकि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह कुन्नर खड़े थे लेकिन लंबे बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। जिसकी वजह से इस सीट पर चुनाव फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

195 सीटों के नतीजे

राजस्थान की 199 सीटों में से 195 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। बीजेपी- 114 कांग्रेस- 67 भारतीय आदिवासी पार्टी - 3 बीएसपी- 2 आरएलपी- 1 राष्ट्रीय लोक दल-1 अन्य- 7

Live Updates

  • 3 Dec 2023 12:10 PM GMT

    कांग्रेस ने मानी हार

    राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "जनता ने जो आदेश दिया है हम उसे स्वीकार करते हैं। मैं आशा करता हूं कि हमने जो काम किए हैं भाजपा उन कामों को जारी रखेगी। हम उनको(भाजपा) मुबारकबाद देते हैं।"

  • 3 Dec 2023 12:09 PM GMT

    सीपी जोशी ने बीजेपी की जीत पर क्या कहा?

    राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी की जीत पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने राजस्थान का चुनाव लड़ा. हम प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन राजस्थान की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय था. राजस्थान अब तेजी से आगे बढ़ेगा. जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं. सभी केंद्रीय नेतृत्व का अभिनंदन करते हैं। आने वाले समय में राजस्थान की 25 में से 25 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।"

  • 3 Dec 2023 12:01 PM GMT

    जयपुर जिले की 19 सीटों पर कौन हारा, कौन जीता जानिए

    • दूदू से भाजपा के प्रेमचन्द बैरवा विजयी
    • विद्याधर नगर से भाजपा की दीया कुमारी विजयी
    • झोटवाड़ा से भाजपा के राज्यवर्धन राठौड़ विजयी
    • सिविल लाइन से भाजपा के गोपाल शर्मा विजयी
    • हवामहल से भाजपा के बाल मुकुंदाचार्य विजयी
    • सांगानेर से भाजपा के भजनलाल शर्मा विजयी
    • मालवीय नगर से भाजपा के कालीचरण विजयी
    • चाकसू से भाजपा के रामावतार बैरवा विजयी
    • बगरू से भाजपा के कैलाश वर्मा विजयी
    • विराट नगर से भाजपा के कुलदीप धनकड़ विजयी
    • जमवारामगढ़ से भाजपा के महेंद्रपाल मीणा विजयी
    • कोठपुटली से भाजपा के हंसराज पटेल गुर्जर विजयो
    • आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान विजयी
    • आमेर से कांग्रेस के प्रशांत शर्मा विजयी
    • चौमू से कांग्रेस की शिखा मील बराला विजयी
    • किशनपोल से कांग्रेस के अमीन कागजी विजयी
    • बस्सी से कांग्रेस के लक्ष्मण मीना विजयी
    • शाहपुरा से कांग्रेस के मनीष यादव विजयी
    • फुलेरा से कांग्रेस के विद्याधर चौधरी विजयी

  • 3 Dec 2023 11:49 AM GMT

    चूरू जिले में कौन जीता, कौन हारा?

    तारानगर

    तारानगर विधानसभा क्षेत्र से नरेंद्र बुडानिया 9727 वोट से जीते, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को हराया।

    चूरू

    चूरू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण ने 6740 वोटो से कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को हरा दिया है।

    रतनगढ़

    रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र पूसाराम गोदारा कांग्रेस ने भाजपा के अविनाश महर्षि को 29660 वोट से हराया।

    सुजानगढ़

    सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा की संतोष मेघवाल को 2178 वोट से हराया।

    सरदारशहर

    सरदारशहर विधानसभा से कांग्रेस के अनिल शर्मा ने निर्दलीय राजकरण चौधरी को निर्दलीय राजकरण चौधरी को 21992 वोट से हराया, भाजपा के राजकुमार रिणवा तीसरे स्थान पर रहे।

    सादुलपुर

    सादुलपुर विधानसभा से बसपा के मनोज न्यायागली ने कांग्रेस के कृष्णा पूनिया को 3489 वोट से हराया, भाजपा की सुमित्रा पूनिया तीसरे स्थान पर रही।

  • 3 Dec 2023 11:45 AM GMT

    100 से ज्यादा सीटों के आए नतीजें

    राजस्थान की 100 से अधिक सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 199 सीटों में से 107 सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर लिए हैं। इनमें से बीजेपी 65, कांग्रेस 36, बीएसपी 1, भारतीय आदिवासी पार्टी 2 और 3 पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट ने जीत हाासिल की है।

     

  • 3 Dec 2023 11:34 AM GMT

    सवाई माधोपुर से बीजेपी के किरोड़ी लाल मीणा जीते

    सवाई माधोपुर से बीजेपी के किरोड़ी लाल मीणा जीत गए हैं। उन्होंने ये जीत 22341 वोटों से दर्ज की है। इनके अलावा खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल 14292 मतों से, बामनवास से इंद्रा मीणा 7237 मतों से और गंगापुर सिटी रामकेश मीणा 19268 मतों से जीत हासिल किए।

  • 3 Dec 2023 11:29 AM GMT

    जो नतीजे आए हैं वह चौकाने वाले-अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "जनता का जो फैसला आ रहा है, हम जनता का फैसला स्वीकार करेंगे। जो नई सरकार बनेगी हम उन्हें बधाई देंगे। जो नतीजे आए हैं वह चौकाने वाले हैं।"

  • 3 Dec 2023 11:15 AM GMT

    राजस्थान में बीजेपी ने 73 सीटों पर जीत हासिल की- चुनाव आयोग

    चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान की 73 सीटों पर नतीजें आ चुके हैं। जिसमें से 46 बीजेपी, 23 कांग्रेस, 1 बहुजन समाज पार्टी, 2 भारत आदिवासी पार्टी और 1 इंडिपेंडेंट कैंडिडेट ने जीत हाासिल की है।

  • 3 Dec 2023 10:54 AM GMT

    सीएम गहलोत चुनाव जीते

    जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 26396 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। गहलोत को 96859 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राठौड़ को 70463 वोट प्राप्त हुए।

  • 3 Dec 2023 10:51 AM GMT

    गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास हारे

    राजस्थान की सिविल विधानसभा सीट पर अशोक गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 28 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी गोपाल शार्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी खाचरियावास को करारी शिकस्त दी है। गोपाल शर्मा को 98661 को वोट मिले हैं, जबकि खाचरियावास 70332 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

Created On :   2 Dec 2023 6:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story