Lok Sabha Election 2024 Second Phase Voting live Update: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 77.5 और यूपी में सबसे कम 52.74 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?

शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 77.5 और यूपी में सबसे कम 52.74 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?
  • लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान आज
  • 13 राज्यों की 88 सीटों पर हो रहा मतदान
  • सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज (शुक्रवार, 26 अप्रैल) हो रहा है। 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक 77.5 तो वहीं यूपी में सबसे कम 52.7 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा असम में 70.66%, बिहार में 53.03%, छत्तीसगढ़ में 72.13%, जम्मू-कश्मीर में 67.22%, कर्नाटक में 63.90%, केरल में 63.97%, मध्यप्रदेश में 54.83%, महाराष्ट्र में 53.51%, मणिपुर में 76.06%, वेस्ट बंगाल में 71.84%, राजस्थान में 59.19%, त्रिपुरा में 77.17% और उत्तर प्रदेश में 52.72% मतदान हुआ।

88 सीटों पर हो रहा मतदान

देश के 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर हो रहे दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में कुल 1,206 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। अन्य दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से हैं। इस चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार और असम की 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीटों पर मतदान हो रहा है।

इससे पहले 19 अप्रैल को देश के 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था। 19 अप्रैल से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं चार जून को नतीजे आएंगे।

Live Updates

Created On :   26 April 2024 2:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story