Lok Sabha Election 2024 Second Phase Voting live Update: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 77.5 और यूपी में सबसे कम 52.74 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?

शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 77.5 और यूपी में सबसे कम 52.74 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?
  • लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान आज
  • 13 राज्यों की 88 सीटों पर हो रहा मतदान
  • सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज (शुक्रवार, 26 अप्रैल) हो रहा है। 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक 77.5 तो वहीं यूपी में सबसे कम 52.7 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा असम में 70.66%, बिहार में 53.03%, छत्तीसगढ़ में 72.13%, जम्मू-कश्मीर में 67.22%, कर्नाटक में 63.90%, केरल में 63.97%, मध्यप्रदेश में 54.83%, महाराष्ट्र में 53.51%, मणिपुर में 76.06%, वेस्ट बंगाल में 71.84%, राजस्थान में 59.19%, त्रिपुरा में 77.17% और उत्तर प्रदेश में 52.72% मतदान हुआ।

88 सीटों पर हो रहा मतदान

देश के 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर हो रहे दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में कुल 1,206 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। अन्य दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से हैं। इस चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार और असम की 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीटों पर मतदान हो रहा है।

इससे पहले 19 अप्रैल को देश के 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था। 19 अप्रैल से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं चार जून को नतीजे आएंगे।

Live Updates

  • 26 April 2024 10:53 AM GMT

    नरसिंहपुर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने किया मतदान, लोगों से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की

    होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नरसिंहपुर जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने किया मतदान। इस दौरान सभी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

    1. प्रहलाद सिंह पटेल

    कैबिनेट मंत्री व नरसिंहपुर विधायक प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रातः 7:00 बजे नरसिंहपुर नगर के शंकराचार्य वार्ड के एमएलबी स्कूल बूथ क्र.194 मे प्रथम मतदाता के रूप में अपना मतदान किया

    2. राव उदय प्रताप सिंह

    कैबिनेट मंत्री व गाडरवारा विधायक राव उदय प्रताप सिंह ने सुबह 11:00 बजे विधानसभा तेंदूखेड़ा मे ग्रह ग्राम लोलरी के बूथ क्र 44 मे मतदान किया

    3. कैलाश सोनी

    वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने प्रातः 9:30 बजे करेली नगर के लक्ष्मी नारायण वार्ड के बूथ क्रमांक 109 में मतदान किया

    4. अभिलाष मिश्रा

    भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने प्रातः 8:00 बजे तेंदूखेड़ा विधानसभा मे अपने ग्रह ग्राम बिलहरा के बूथ क्र.33 मे मतदान किया

    5. तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

    तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने सुबह 7:30 बजे विधानसभा तेंदूखेड़ा मे गृह ग्राम रीछा के अंतर्गत बीतली मतदान केंद्र क्र 147 में मतदान किया

  • 26 April 2024 10:50 AM GMT

    रीवा में मां को मुखाग्नि देने के बाद मतदान करने पहुंचा बेटा

    रीवा लोकसभा के ग्राम डढ़वा निवासी बूटी देवी की मृत्यु के बाद बेटे सुभाष द्विवेदी ने मुखाग्नि दिया। इसके बाद सुभाष द्विवेदी गांव के मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे और कहा की एकमत देश के भविष्य का निर्माण करता है मैंने अपने दायित्व का निर्वाहन किया हैl

  • 26 April 2024 10:41 AM GMT

    उत्तर-पूर्वी राज्यों में जमकर मतदान कर रहे लोग, 3 बजे तक मणिपुर, त्रिपुरा और असम में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

    चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा (68.9 फीसदी) में हुआ। वहीं सबसे कम यूपी में 44.13 फीसदी वोटिंग हुई है।

    देखें तीन बजे तक किन राज्यों में कितनी वोटिंग हुई..

          राज्य - मतदान (प्रतिशत में)

    • असम - 60.32%
    • बिहार - 44.24%
    • छत्तीसगढ़ - 63.92%
    • जम्मू-कश्मीर - 57.76%
    • कर्नाटक - 50.93%
    • केरल - 51.64%
    • मध्य प्रदेश - 46..50%
    • महाराष्ट्र - 43.01%
    • मणिपुर - 68.48%
    • राजस्थान - 50.27%
    • त्रिपुरा - 68.92%
    • उत्तर प्रदेश - 44.13%
    • पश्चिम बंगाल - 60.60%

    औसत: 54.68%

  • 26 April 2024 9:53 AM GMT

    बंगाल में भिड़े बीजेपी अध्यक्ष और टीएमसी कार्यकर्ता

    पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। हालांकि सुरक्षाबलों के होने के चलते मामला बहस से आगे नहीं बढ़ा। मजुमदार जिस बालूरघाट सीट से उम्मीदवार और वर्तमान सांसद हैं वहां के एक पोलिंग बूथ के पास उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित होने पर ऐतराज जताया, जिस पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाए।

  • 26 April 2024 9:48 AM GMT

    छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने की खुदखुशी

    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक जवान 34वीं बटालियन ए कंपनी में पदस्थ था। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में तैनात इस जवान को छत्तीसगढ़ चुनाव ड्यूटी में भेजा गया था। 

  • 26 April 2024 9:42 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री अश्विन चौबे ने किया मतदान, उम्मीदवार न बनाए जाने पर कही ये बात

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के भागलपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं पार्टी की ओर से इस चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे कोई टीस नहीं है, मैं 10 साल सरकार में रहा। 5 बार विधायक, 2 बार सांसद रहा, पार्टी ने मुझे सबकुछ दिया है। मेरी नई भूमिका राष्ट्र निर्माण में वही होगी जो जे.पी ने कहा था, मैं पार्टी का एक सिपाही हूं।"

  • 26 April 2024 9:33 AM GMT

    जयंत चौधरी ने मथुरा में डाला वोट

    एनडीए गठबंधन में शामिल आरएलडी के चीफ जयंत चौधरी ने मथुरा में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं... महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं।" बता दें कि इस सीट बीजेपी ने एक बार फिर हेमा मालिनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

  • 26 April 2024 9:29 AM GMT

    कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कनकपुरा में डाला वोट

    कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कनकपुरा के एक मतदान केंद्र में वोट डाला

  • 26 April 2024 9:28 AM GMT

    साउथ सुपरस्टार यश ने बेंगलुरु में किया मतदान

    केजीएफ फिल्म से पूरे भारत में प्रसिद्धि पाने वाले साउथ सुपरस्टार यश ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।

  • 26 April 2024 9:25 AM GMT

    हिंसा ग्रस्त मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

    देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है। राजधानी इंफाल के कई मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Created On :   26 April 2024 2:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story